- मांजलपुर उपचुनाव में 11 राउंड की गिनती के बाद बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर.
- NOTA को अब तक 1000 से ज्यादा वोट मिले हैं.
- मांजलपुर सीट बीजेपी का गढ़ मानी जाती है और रुझान बीजेपी उम्मीदवार सतीश पटेल के पक्ष में हैं.
गुजरात के मांजलपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती जारी है. इस सीट पर कांग्रेस और बीजेपी में सीधी टक्कर है और तीसरे नंबर पर NOTA है. नोटा पर वे लोग वोट करते हैं, जो उस सीट पर चुनाव लड़ रहे किसी भी लीडर को नहीं पसंद करते. 11 राउंड की हुई वोटों की गिनती के बाद नोटा को एक हजार से ज्यादा वोट मिले हैं. यानी मांजलपुर उपचुनाव में ऐसे मतदाताओं की तादाद भी काफी है, जो बीजेपी और कांग्रेस किसी भी नेता को पसंद नहीं करते हैं.
मांजलपुर सीट पर 30 जुलाई को हुए उपचुनाव में 37.5 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था. यह 2022 के विधानसभा चुनाव में दर्ज 60.15 प्रतिशत मतदान की तुलना में काफी कम है. यह उपचुनाव भारतीय जनता पार्टी के सीनियर लीडर और गुजरात के पूर्व मंत्री योगेश पटेल का लंबी बीमारी के बाद दो जून को निधन हो जाने के कारण हुआ था.
बीजेपी और कांग्रेस से कौन हैं उम्मीदवार?
मांजलपुर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने वडोदरा नगर निगम के पूर्व पार्षद सतीश गोविंदभाई पटेल को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस की ओर से पूर्व मंत्री और गुजरात कांग्रेस के उपाध्यक्ष भीखाभाई रबारी उम्मीदवार हैं.
LIVE: गुजरात के मांजलपुर में बीजेपी के सतीश पटेल जीत की ओर, 13 हजार से अधिक वोटों की बनाई बढ़त
बीजेपी का गढ़ मांजलपुर
मांजलपुर को लंबे वक्त से बीजेपी का गढ़ माना जाता रहा है. योगेश पटेल ने 2012 में परिसीमन के बाद लगातार इस सीट का प्रतिनिधित्व किया है. इससे पहले वे रावपुरा विधानसभा सीट से लगातार पांच बार चुनाव जीत चुके थे.
अभी वोटों की गिनती चल रही है और सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या बीजेपी अपना गढ़ बचा पाती है या कांग्रेस कोई उलटफेर कर पाती है. हालांकि, खबर लिखे जाने तक आए रुझान बीजेपी उम्मीदवार के मजबूत प्रदर्शन का संकेत दे रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं