Manipur Violence : मणिपुर में ताजा हिंसा में एक महिला सहित कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई. सेना के सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को खोकेन गांव में संदिग्ध विद्रोहियों ने हमला कर दिया. हमले में दो अन्य लोग घायल भी हुए हैं. खोकेन गांव कांगपोकपी और इंफाल पश्चिम जिले के बीच की सीमा पर स्थित है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हमलावरों ने सेना की वर्दी पहन रखी थी और सेना द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली गाड़ियों से मिलते-जुलते वाहन चला रहे थे. वे शुक्रवार की सुबह खोकेन गांव गए और ग्रामीणों पर अपनी स्वचालित राइफलों से फायरिंग शुरू कर दी.
The Indigenous Tribal Leaders' Forum (ITLF)ने कहा कि यह हमला विद्रोहियों द्वारा दर्शाई जा रही "पूरी तरह उपेक्षा" का एक और उदाहरण है. साथ ही फोरम ने अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
ITLF ने एक बयान में कहा, "इस घटना ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बुलाई गई शांति प्रक्रिया का भी उल्लंघन किया है. हम अधिकारियों से विद्रोहियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने का आग्रह करते हैं."
प्रार्थना करते वक्त मारी गोली
गांव के निवासियों का दावा है कि हमले के दौरान उनकी समय पर उपस्थिति ने संभावित रक्तपात को टाल दिया, क्योंकि गांव में महिलाएं और बच्चे भी थे. ITLF ने अपने बयान में कहा कि पीड़ितों में से एक डोमखोई की एक चर्च के अंदर उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई जब वह सुबह की प्रार्थना कर रही थी.
अतिरिक्त टुकड़ियां तैनात
गांव में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सेना और अर्धसैनिक बलों की अतिरिक्त टुकड़ियां तैनात की गई हैं. इस बीच, दो अन्य जिलों से घरों को जलाने सहित हिंसा की घटनाओं की सूचना मिली है, लेकिन अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
ये भी पढ़ें :
* CBI ने मणिपुर हिंसा के पीछे कथित साजिश की जांच के लिए दर्ज कीं 6 FIR
* मणिपुर में लगातार इंटरनेट बंद किए जाने के खिलाफ जनहित याचिका पर SC ने जल्द सुनवाई से किया इंकार
* मणिपुर हिंसा : बेटे को अस्पताल ले जा रही थी मां, भीड़ ने एम्बुलेंस में लगाई आग, मां-बेटे सहित 3 की मौत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं