- एक युवक काले बैग में सांप लेकर जयपुर के अस्पताल पहुंचा.
- युवक ने दावा किया कि सांप ने उसे डसा है.
- यह घटना राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज में हुई.
Snake Viral Video: पीठ पर काला बैग लटकाए एक शख्स हॉस्पिटल में पहुंचा और उस बैग से एक सांप निकालकर कहा- इसी सांप ने मुझे डसा है. इलाज करो. बैग में सांप लिए हॉस्पिटल पहुंचे शख्स का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामला राजस्थान की राजधानी जयपुर से सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार जयपुर स्थित राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक सांप लेकर अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंच गया. यह घटना 4-5 दिन पहले हुई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
बताया गया कि युवक को सांप ने डसा था, जिसके बाद वह अस्पताल पहुंचा था. युवक अपने साथ सांप भी लेकर आया था, जिसे देखकर अस्पताल में कौतूहल का माहौल हो गया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अस्पताल अधीक्षक डॉ. महेश मंगल ने बताया कि 4-5 दिन पहले सांप के काटने के बाद युवक आया था, जिसे भर्ती किया गया. युवक के अपने साथ सांप भी लाने की जानकारी स्टाफ ने दी है. अस्पताल में युवक के भर्ती होते वक्त ही सांप को परिजन बाहर ले गए थे.
सांप का वीडियो हुआ वायरल
अस्पताल की इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर बैग से सांप निकाल रहा है. इस दौरान अस्पताल के स्टाफ और मरीजों के परिजन उसे देखकर हैरान हो गए थे. हालांकि, अस्पताल के स्टाफ ने स्थिति को संभाल लिया और युवक को भर्ती कर लिया.
बैग में सांप लिए हॉस्पिटल पहुंचे शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं