विज्ञापन

जयपुर से माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, दिल्ली और जम्मू तवी समेत होंगे 8 स्टेशन

त्योहारों और वैष्णो देवी यात्रा के सीजन में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु उत्तर पश्चिम रेलवे ने जयपुर के खातीपुरा से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का प्रस्ताव भेजा है. यह ट्रेन 26 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक संचालित होगी.

जयपुर से माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, दिल्ली और जम्मू तवी समेत होंगे 8 स्टेशन
खातीपुरा और माता वैष्णो देवी कटरा के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
NDTV
  • रेलवे ने खातीपुरा से वैष्णो देवी कटरा के बीच साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है.
  • यह ट्रेन रींगस, रेवाड़ी, दिल्ली, अंबाला, लुधियाना, जालंधर कैंट और जम्मू तवी होते हुए संचालित की जाएगी.
  • ट्रेन 26 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक खातीपुरा से और 27 अक्टूबर से 1 दिसंबर 2026 तक कटरा से चलेगी.

Khatipura to Vaishno Devi Katra Special Train: त्योहारों और वैष्णो देवी यात्रा के सीजन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे ने एक बड़ा कदम उठाया है. दरअसल, उत्तर पश्चिम रेलवे ने जयपुर के खातीपुरा से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है. यह स्पेशल ट्रेन रींगस, रेवाड़ी, दिल्ली, अंबाला, लुधियाना, जालंधर कैंट और जम्मू तवी होकर संचालित की जाएगी. 26 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 के बीच कुल 6 फेरों के लिए प्रस्तावित इस ट्रेन का टाइम टेबल, रूट और ठहराव की पूरी जानकारी यहां देखें.

इस स्पेशल ट्रेन का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड की मंजूरी के लिए भेजा गया है. मंजूरी मिलते ही इसकी बुकिंग IRCTC पोर्टल पर शुरू कर दी जाएगी. यह ट्रेन जयपुर के खातीपुरा से रवाना होकर रींगस और दिल्ली होते हुए सीधे जम्मू कश्मीर पहुंचेगी. जयपुर के खातीपुरा से सीधे दिल्ली और पंजाब होते हुए कटरा जाने वाले यात्रियों के अलावा खाटू श्याम जी जाने के लिए रींगस स्टेशन जाने वाले श्रद्धालुओं को भी इस ट्रेन से सहूलियत मिलेगी.

चलने की अवधि और फेरे

  • खातीपुरा से यह ट्रेन 26 अक्टूबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक चलेगी.
  • कटरा से यह ट्रेन 27 अक्टूबर 2026 से 1 दिसंबर 2026 तक संचालित की जाएगी.
  • दोनों दिशाओं में यह ट्रेन साप्ताहिक आधार पर कुल 66 फेरे लगाएगी.
  • संचालन का दिन: खातीपुरा से कटरा के लिए हर सोमवार और कटरा से खातीपुरा के लिए हर मंगलवार

टाइम टेबल और स्टॉपेज

 खातीपुरा (KWP)

प्रस्थानः सुबह 07:55 बजे (सोमवार)

  • रेवाड़ी जं. (सोमवार)
  • आगमन  12:48
  • प्रस्थान  12:50
  • दिल्ली जं.  (सोमवार)
  • आगमन  15:00
  • प्रस्थान  15:10 
  • अंबाला छावनी (सोमवार)
  • आगमन  18:47
  • प्रस्थान  18:50
  •  लुधियाना जंक्शन (सोमवार)
  •  आगमन  21:20
  •  प्रस्थान  21:30
  •  जालंधर कैंट (सोमवार)
  •  आगमन  22:30
  •  प्रस्थान  22:35
  •  जम्मू तवी  (मंगलवार)
  •  आगमन  02:30
  •  प्रस्थान  02:40
  •  श्री माता वैष्णो देवी कटरा (मंगलवार)
  •  आगमन  तड़के 04:30 बजे

 कटरा से खातीपुरा

 श्री माता वैष्णो देवी कटरा  (मंगलवार)
प्रस्थान  सुबह 07:30 बजे

  •  जम्मू तवी (मंगलवार)
  • आगमन  09:20
  • प्रस्थान  09:30 
  •  जालंधर कैंट (मंगलवार)
  • आगमन  13:30
  • प्रस्थान  13:35
  •  लुधियाना जं. (मंगलवार)
  •  आगमन  15:15
  •  प्रस्थान  15:20 
  •  अंबाला छावनी (मंगलवार)
  • आगमन  17:30
  •  प्रस्थान  17:32 (मंगलवार)
  •  दिल्ली जं. (मंगलवार)
  • आगमन  20:50
  • प्रस्थान  21:00 (मंगलवार)
  • रेवाड़ी जं. (मंगलवार)
  • आगमन  23:48
  • प्रस्थान  23:50 
  •  खातीपुरा (बुधवार)
  • आगमन  सुबह 05:00 बजे

यह भी पढ़ें- रावघाट से रायपुर तक शुरू हुई सीधी पैसेंजर ट्रेन सेवा, ताड़ोकी, भानुप्रतापपुर, दल्ली राजहरा और दुर्ग समेत होंगे 6 स्टॉपेज

इस स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच प्रस्तावित हैं. इसमें श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सामान्य, स्लीपर और थर्ड एसी कोच शामिल किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें- उदयपुर-चित्तौड़गढ़-कोटा के बीच चलेगी मेमू ट्रेन, मावली, फतहनगर, मांडलगढ़ समेत होंगे 7 स्टॉपेज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Railway, NWR, Jaipur, Khatipura, Vaishno Devi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com