विज्ञापन

जयपुर से कोलकाता के लिए चलेगी नई वीकली स्पेशल ट्रेन! आगरा, कानपुर, प्रयागराज और गया भी जाएगी; देखें पूरा शेड्यूल और टाइमटेबल

दिवाली और छठ पर यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर के खातीपुरा और कोलकाता के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है. प्रयागराज और गया के रास्ते चलने वाली यह ट्रेन कुल 44 फेरे लगाएगी.

जयपुर से कोलकाता के लिए चलेगी नई वीकली स्पेशल ट्रेन! आगरा, कानपुर, प्रयागराज और गया भी जाएगी; देखें पूरा शेड्यूल और टाइमटेबल
त्योहारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने जयपुर और कोलकाता के बीच वीकली स्पेशल स्पेशल ट्रेन की सौगात
NDTV
  • उत्तर पश्चिम रेलवे ने जयपुर के खातीपुरा और कोलकाता के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन सेवा शुरू. की है
  • यह ट्रेन 28 अक्टूबर से हर बुधवार को खातीपुरा से और हर शुक्रवार को कोलकाता से रवाना होगी.
  • ट्रेन का मार्ग राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरता है.

Jaipur to Kolkata Special Train: त्योहारी सीजन और पूजा की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है. उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से जयपुर के खातीपुरा और कोलकाता के बीच गाड़ी संख्या 09709 और 09710 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया जा रहा है. यह ट्रेन आगरा, कानपुर, प्रयागराज, दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन और गया के रास्ते चलाई जाएगी, जो दोनों दिशाओं में कुल 44 फेरे लगाएगी. 28 अक्टूबर से शुरू होने वाली इस स्पेशल ट्रेन का रूट, टाइमटेबल और स्टेशनवार स्टॉपेजेज की पूरी जानकारी यहां देखें.

दिवाली और छठ जैसे महापर्वों के दौरान ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट और यात्रियों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे प्रशासन लगातार स्पेशल ट्रेनों का ऐलान कर रहा है. इसी क्रम में उत्तर पश्चिम रेलवे ने जयपुर के खातीपुरा स्टेशन से पश्चिम बंगाल के कोलकाता के बीच एक नई साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने की अधिसूचना जारी कर दी है. यह ट्रेन राजस्थान से शुरू होकर उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के कई प्रमुख स्टेशनों से गुजरते हुए कोलकाता पहुंचेगी, जिससे यात्रियों को आने-जाने में खासी सहूलियत मिलेगी.

ट्रेन का संचालन, फेरे और मुख्य ब्योरा

गाड़ी संख्या 09709 खातीपुरा -कोलकाता स्पेशल ट्रेन खातीपुरा से 28 अक्टूबर, 4 नवंबर, 11 नवंबर और 18 नवंबर 2026 को यानी हर बुधवार को कुल 4 फेरे के लिए रवाना होगी. वहीं, गाड़ी संख्या 09710 कोलकाता  खातीपुरा स्पेशल ट्रेन वापसी में कोलकाता से 30 अक्टूबर, 6 नवंबर, 13 नवंबर और 20 नवंबर 2026 को यानी हर शुक्रवार को कुल 4 फेरे के लिए छूटेगी. इस ट्रेन में कुल 22 आधुनिक कोच लगाए जाएंगे और इसका संचालन पूरी तरह इलेक्ट्रिक इंजन से होगा.

यह भी पढ़ें- अब आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर दमघोंटू भीड़ का नहीं करना पड़ेगा सामना, रेलवे की नई व्यवस्था से बदल जाएगी तस्वीर 

ट्रेन का समय और रूट 

  •  खातीपुरा से रवानगी: यह ट्रेन खातीपुरा से हर बुधवार को दोपहर 15:45 बजे (3:45 PM) चलकर अगले दिन यानी गुरुवार की रात 22:15 बजे कोलकाता पहुंचेगी.
  •  कोलकाता से गवानगी: वापसी में यह ट्रेन कोलकाता से हर शुक्रवार तड़के 00:30 बजे रवाना होकर शनिवार की सुबह 07:10 बजे खातीपुरा वापस लौटेगी.
  •  प्रमुख स्टॉपेज: अपने मार्ग में यह ट्रेन दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, आगरा ईदगाह, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी (कानपुर), सूबेदारगंज (प्रयागराज), दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्जापुर, गया, धनबाद, आसनसोल और बर्धमान जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी.

यह भी पढ़ें- जबलपुर से हरिद्वार के लिए चलेगी सीधी ट्रेन! सतना, चित्रकूट, कानपुर, बरेली और मुरादाबाद होते हुए पहुंचेगी तीर्थ नगरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Railways, Jaipur, Kolkata, Special Train, Festival Season Train Crowd
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com