अगर आपसे पूछा जाए कि दुनिया के सबसे विशालकाय सांप कौन से हैं, तो आपका जवाब अजगर और एनाकोंडा होगा. ये दोनों ही सांप जहरीले नहीं होते, लेकिन काट लें तो शरीर को गला देते हैं. ऐसे में अगर ये सांप हमारी आंखों के सामने आ जाएं, तो निश्चित रुप से डर के मारे हमारी हालत खराब हो जाएगी.
ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स अपने नंगे हाथों से एक विशालकाय सांप को पकड़ता हुआ दिख रहा है. यह वीडियो बालासोर के रेमुना का है. इस आदमी की पहचान खागा भाई के रूप में हुई है. शख्स सांप के साथ ऐसे खेल रहा है जैसे वह कोई खिलौना हो.
देखें Video:
ओडिशा के बालासोर में निडर होकर मुंह से सांप पकड़ता हुआ आदमी का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश #ViralVideo pic.twitter.com/IKZ6xztxF9
— NDTV India (@ndtvindia) February 3, 2026
वायरल वीडियो में दिख रहा शख्स बिना अपनी जान की परवाह किए एक हाथ से सांप को पकड़ लेता है. वह इतनी तेज़ी से यह सब करता है कि सांप को प्रतिक्रिया करने का दूसरा मौका ही नहीं मिलता. विशाल सांप को हथेली में पकड़ने के बाद, वह उसे ज़मीन पर रख देता है और बिना किसी छड़ी का इस्तेमाल किए आसानी से उसे थैले में डाल देता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं