विज्ञापन

मालवीय नगर आग: जान बचाने के लिए होटल की बिल्डिंग से कूदी महिला, वीडियो

दिल्ली के मालवीय नगर में एक होटल में लगी आग में 21 लोगों की मौत हुई है. इस आग का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला जान बचाने के लिए होटल के नीचे कूद गई है.

दिल्ली के मालवीय नगर के होटल में आग, जान बचाकर कूदी महिला (वीडियो PTI)
नई दिल्ली:

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में होटल Florist Inn में लगी आग में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई है. इस बीच आग के दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला होटल की छत से कूद रही है. नीचे मौजूद लोगों ने वहां कुछ गद्दे बिछा दिए थे. वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला धुएं के बीच गद्दे पर कूद गई है. 

Latest and Breaking News on NDTV

इस हादसे में दमकलकर्मियों ने कम से कम 37 लोगों को बचाया है. आग इतना तेज था कि उसकी लपटे काफी तेजी से फैल गई. धुएं के कारण बिल्डिंग में कुछ भी दिख नहीं पा रहा है. इसी दौरान एक महिला बिल्डिंग के ऊपर थी. वो नीचे कूदने ही वाली थी कि नीचे खड़े शख्स ने वहां दो-तीन गद्दा बिछाते हुए दिखा. इसके बाद महिला तुरंत बिल्डिंग से कूद गई. बाद में वहां खड़े शख्स ने महिला को उठाने की कोशिश करता हुआ दिख रहा है. 

गौरतलब है कि इस होटल में ज्यादातर विदेशी लोग ठहरे हुए थे. स्थानीय लोगों ने बताया ये विदेश से आए मरीजों के अटेंडेंट थे. ज्यादातर लोग घटना के वक्त सोए हुए थे. आग होटल के बेसमेंट में लगी और तेजी के साथ फैलती चली गई. नीचे से ऊपर आग फैलने के कारण लोगों को बाहर निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.

NDTV की ग्राउंड रिपोर्ट में सबसे बड़ा और खौफनाक सच यह सामने आया है कि इस 5 मंजिला इमारत में अंदर जाने और बाहर निकलने का सिर्फ एक ही रास्ता (सीढ़ी) था. फायर एक्सिट न होने की वजह से होटल में फंसे लोगों को अपनी जान बचाने के लिए ऊपरी मंजिलों से छलांग लगानी पड़ी. 

पढ़ें, दिल्ली के एक बहुमंजिला होटल में लगी भयानक आग, 21 लोगों की मौत, मरने वालों में ज्यादातर विदेशी

यह भी पढ़ें, दिल्ली के होटल में लगी आग, 21 लोगों की मौत, लाइव अपडेट्स 

पढ़िए, एक ही सीढ़ी, नीचे गद्दा रखकर तीसरी मंजिल से कूदे लोग... 21 मौतें, दिल्ली आग कांड पर बोले BJP विधायक

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com