: Delhi Malviya Nagar Restaurant Fire News LIVE Updates: दक्षिणी दिल्ली के हौजरानी इलाके के होटल Florist inn में भीषण आग लगने से अब तक 21 लोगों की मौत हो गई है. होटल में फंसे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है. दमकलकर्मियों ने कुल 37 लोगों को बाहर निकाल लिया है. वहीं 12 लोग जान बचाकर नीचे कूद गए. जानकारी के मुताबिक ज्यादातर लोग बांग्लादेश औऱ अफगानिस्तान के नागरिक है,जो इलाज के लिए दिल्ली आते हैं.ल्ली दमकल विभाग ने बताया कि दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में एक रेस्तरा में आज सुबह पौने 10 बजे आग लगने की सूचना मिली थी. जानें पल-पल का अपडेट.
ये भी पढ़ें- दिल्ली के एक बहुमंजिला होटल में लगी भयानक आग, 10 लोगों की मौत, मरने वालों में ज्यादातर विदेशी
Delhi Malviya Nagar Fire News:
Malviya Nagar Fire News LIVE: मालवीय नगर आग की 5 भयावह तस्वीरें

Malviya Nagar Fire News LIVE: मालवीय नगर आग में 21 मौतें, 26 लोग बुरी तरह घायल-पुलिस
दिल्ली पुलिस के मुताबिक होटल में एंट्री एक्जिट एक ही था. आग से मरने वाले 21 लोगों में ज्यादातर विदेशी नागरिक शामिल हैं. करीब 26 लोग बुरी तरह घायल है. पुलिस होटल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करेगी.और भी अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा.होटल में फायर सुरक्षा उपकरण थे या नहीं ये भी जांच हो रही है.

एनडीटीवी ने दिल्ली के मंत्री आशीष सूद से पूछे 6 सवाल
- घटना के बाद कार्रवाई क्यों नहीं की गई?
- पहले कार्रवाई क्यों नहीं की गई?
- क्या हम 20 और जानें जाने का इंतजार करते रहेंगे?
- जवाबदेही कब तय होगी?
- क्या एक बार फिर, एक समिति गठित कर मामला सुलझाया जाएगा
- सरकार ने अब तक क्या किया है?
Delhi Restaurant Fire News LIVE: 13 घायलों को एम्स के ट्रामा सेंटर ले जाया गया
मालवीय नगर में आग में झुलसने के बाद 13 घायलों को एम्स के ट्रामा सेंटर ले जाया गया है. इनमें तीन नागरिर और 10 पुलिस कर्मी है. बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी यूनिट में 3 मृत लोग भी लाए गए हैं.
Malviya Nagar Fire News LIVE: स्थानीय लोगों ने गद्दे बिछाकर लोगों की जान बचाई

Delhi Fire News LIVE: मालवीय नगर में आग से धधकता होटल

Restaurant Fire News Updates: आग में फंसे लोगों ने सीढ़ी से उतरकर बचाई जान

Malviya Nagar Fire News LIVE: मालवीय नगर होटल मालिक की जांच कर रहे- जॉइंट पुलिस कमिश्नर
मालवीय नगर में आग लगने से 21 लोगों की मौत पर संयुक्त पुलिस आयुक्त विजय कुमार ने कहा कि हम इमारत के मालिक के बारे में जांच कर रहे हैं.
#WATCH दिल्ली: मालवीय नगर में आग लगने की घटना में 21 लोगों की मौत पर संयुक्त पुलिस आयुक्त विजय कुमार ने कहा, "हम इमारत के मालिक के बारे में जांच कर रहे हैं।" pic.twitter.com/nP1ZbvgHLf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2026
Restaurant Fire News Updates: दिल्ली सरकार अपनी जिम्मेदारी तय करे- AAP नेता सौरभ भारद्वाज
AAP दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में लगी आग की घटना को लेकर दिल्ली सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि फरवरी में पालम में आग लगी, 9 लोग जलकर मर गए. सरकार ने कहा जांच करवाएंगे लेकिन जांच की रिपोर्ट 3 महीने बाद भी नहीं आई. विवेक विहार में आग लगी, फायर ब्रिगेड में पानी नहीं था. अब 20 से 21 लोग यहां जलकर मरे हैं. सरकार को अपनी जिम्मेदारी तय करनी चाहिए.
#WATCH | दिल्ली | AAP दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने मालवीय नगर के एक रेस्टोरेंट में लगी आग की घटना पर कहा, "फरवरी के अंदर पालन में आग लगी, 9 लोग जलकर मर गए... सरकार ने कहा जांच करवाएंगे लेकिन जांच की रिपोर्ट 3 महीने बाद भी नहीं आई। विवेक विहार में आग लगी, फायर ब्रिगेड में पानी… pic.twitter.com/sAm06AX0zk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2026
Restaurant Fire News Updates: दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद घटनास्थल पर पहुंचे
मालवीय नगर के होटल में आग लगने और मौतों की जानकारी मिलने के बाद हालात का जायजा लेने दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद घटना स्थल पर पहुंचे.

Malviya Nagar Fire News LIVE: होटल के बेसमेंट में भी कमरा बना था, हमने 7 लोगों को निकाला-चश्मदीद
एक अन्य चश्मदीद ने बताया कि होटल के बेसमेंट में भी कमरा बनाया गया था. आग लगने के बाद करीब 7 लोगों को हमने वहां से निकाला. ये लोग बेहोश हालत में थे.
Malviya Nagar Fire News LIVE: लोहे के शटर और चैन तोड़कर बाहर निकले-चश्मदीद
चश्मदीदों ने बताया कि होटल में सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे. आग के बाद पूरे होटल में धुआं भर गया. एक स्थानीय नागरिक ने बताया कि आग के बाद लोग अंदर फंस गए. सीढ़ी केवल एक थी. लोग वहां से निकल नहीं पा रहे थे. हमने होटल के बेसमेंट के पास का लोहे के शटर तोड़ा. एक चैन भी तोड़. कुछ लोग नीचे बेसमेंट में भी फंसे थे.
Malviya Nagar Fire News LIVE: जान बचाने के लिए होटल की ऊपरी मंजिल से कूदे लोग-सतीश उपाध्याय
बीजेपी विधायक सतीश उपाध्याय ने कहा है कि स्थानीय लोगों ने होटल में फंसे लोगों को बचाया. कुछ लोगों ने जान बचाने के लिए ऊपर से छलांग तक लगा दी.
Delhi Fire News LIVE: अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज
दिल्ली पुलिस के मुताबिक घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बाकी लोगों के लिए खोज अभियान जारी है
Restaurant Fire News Updates: शेफ केसर सिंह ने बताई भायवह मंजर की कहानी
होटल के रेस्टोरेंट में काम करने वाले शेफ केसर सिंह ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे जैसे ही उसने इलेक्ट्रिक चूल्हे को जलाने की कोशिश की त भड़क उठी थी. पता चला कि होटल में आग पहले से लगी थी. मैंने तुरंत अपने असिस्टेंट को बोला कि होटल में आग लगी है. मैं बाहर आता तो देखा कि होटल जल रहा था. मैं किसी तरह वहां से बचकर निकला.
Restaurant Fire News Updates: होटल में रुकने वाले ज्यादातर विदेशी नागरिक
हौजरानी की तंग गलियों में बने होटल के बेसमेंट में रेस्टोरेंट था. स्थानीय निवासियों का कहना है कि पांच मंजिला इस होटल में करीब 25 कमरे थे जिसमें 50 से ज्यादा लोग रुके थे. इसमें ज्यादातर विदेशी थे जो बाहर से इलाज कराने के लिए आए थे
Delhi Restaurant Fire News LIVE: मालवीय नगर होटल आग से 47 लोग बचाए गए-विधायक सतीश उपाध्याय
मालवीय नगर के विधायक सतीश उपाध्याय ने रेस्टोरेंट में लगी आग पर कहा कि घटना सुबह 8.51 बजे घटी और 9 बजे से हम लोग यहां आ गए थे. तुरंत ही दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं, BSES ने बिजली सप्लाई कट की. पुलिस के लोगों ने भी राहत और बचाव कार्य किया. अब तक 47 लोगों को बचाया गया है.
Malviya Nagar Fire News LIVE: दिल्ली के LG ने की घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
मालवीय नगर के हौज़ रानी स्थित एक होटल में लगी भीषण आग पर दिल्ली के LG तरनजीत सिंह संधू ने दुख जताया है. उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.
दिल्ली के LG तरनजीत सिंह संधू ने कहा, "मालवीय नगर के हौज़ रानी स्थित एक होटल में लगी भीषण आग की घटना से मैं बेहद दुखी हूँ। मेरी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएँ मृतकों के परिवारों के साथ हैं, और मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना में सभी के साथ शामिल हूँ। पुलिस, सिविल और अग्निशमन… pic.twitter.com/75GvBmfjTd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2026
Delhi Fire News LIVE: 37 लोगों को होटल से किया रेस्क्यू-अग्निशमन अधिकारी
अग्निशमन अधिकारी एके मलिक ने बताया कि सुबह 8:50 बजे आग लगने की सूचना मिली थी. शुरुआत में 7 दमकल की गाड़ियों को भेजा गया, उसके बाद और गाड़ियों को भेजा गया.37 लोगों को रेस्क्यू किया गया है. इमारत को पूरा सर्च कर लिया गया है.
#WATCH दिल्ली: अग्निशमन अधिकारी एके मलिक ने कहा, "सुबह 8:50 बजे हमें कॉल मिली थी...शुरुआत में 7 दमकल की गाड़ियों को भेजा गया, उसके बाद और गाड़ियों को भेजा गया...37 लोगों को रेस्क्यू किया गया है...इमारत को पूरा सर्च कर लिया गया है..." https://t.co/LgogySQa7c pic.twitter.com/O3tVx29kRH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2026
Restaurant Fire News Updates: मृतक के परिजनों को मिलेगी 2 लाख रुपये की मदद
प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएम राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों को 50,000 रुपये देने का ऐलान किया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालवीय नगर आग की घटना में हुई जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त किया; प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। pic.twitter.com/B3xFOb2mUt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2026
Delhi Restaurant Fire News LIVE: मालवीय नगर आग में हुई मौतों पर पीएम मोदी ने जताया दुख
दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग में हुई मौतों पर पीएम मोदी ने दुख जताया है. अपनों को खोने वाले सभी लोगों के प्रति गहरी संवेदना जताते हुए पीएम मोदी ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.
Delhi Restaurant Fire News LIVE: बुधवार सुबह लेमन ग्रीन रेस्तरां में लगी आग
अधिकारी के मुताबिक, होटल में आग सुबह करीब आठ बजकर 50 मिनट पर लेमन ग्रीन रेस्तरां में लगी. आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया.
Malviya Nagar Fire News LIVE: होटल से 34 लोग बाहर निकले गए
मालवीय नगर इलाके में बुधवार को एक रेस्तरां के बेसमेंट में आग लग गई, जिसके बाद वहां फंसे 34 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.