विज्ञापन

परिसीमन का बिहार पर क्या होगा असर? विधासभा में 365 सीटें होगी, बहुमत का आंकड़ा भी बदलेगा

अगले सप्ताह संसद में पेश होने वाला परिसीमन बिल यदि पास हो जाता है तो इसका असर लोकसभा सीटों के साथ-साथ राज्यों की विधानसभा सीटों पर भी होगा. बिहार में लोकसभा की सीटें 40 से बढ़कर 60 हो जाएगी तो विधानसभा की सीटें बढ़कर 365 हो जाएगी.

परिसीमन का बिहार पर क्या होगा असर? विधासभा में 365 सीटें होगी, बहुमत का आंकड़ा भी बदलेगा
परिसीमन से सामने बिहार विधानसभा की सीटें बढ़ जाएगी.
NDTV
नई दिल्ली:

केंद्र सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाकर परिसीमन बिल पास कराने जा रही है. इस बिल के पास होते ही लोकसभा सीटों के साथ-साथ राज्यों में विधानसभा की सीटें भी बढ़ जाएगी. परिसीमन बिल पास हो गया तो बिहार में लोकसभा की सीटें 40 से बढ़कर 60 हो जाएगी. वहीं बिहार में विधानसभा की सीटें 243 से बढ़कर 365 हो जाएगी. ऐसे में बिहार विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा बढ़कर 183 हो जाएगा. परिसीमन बिल का बिहार की सियासी डेमोग्राफी पर क्या असर पड़ेगा, आइए जानते हैं...

50 प्रतिशत सीटें बढ़ेगी

परिसीमन की इस प्रक्रिया के तहत 50 प्रतिशत सीटें बढ़नी हैं. आधा अंक आने पर उसके बाद का पूर्ण अंक लेना है. ऐसे में बिहार में विधानसभा की मौजूदा सीटें 243 का 50 प्रतिशत बढ़ने पर आंकड़ा 364.5 पहुंचेगा, लेकिन इसकी जगह 365 सीटें होंगी. हालांकि लोकसभा 40 से बढ़कर 60 हो जाएगी. 

परिसीमन की यह प्रक्रिया 2011 की जनगणना के आधार पर होगी. फिलहाल परिसीमन को लेकर सत्ताधारी और विपक्षी दलों में बहस यहां भी चल रही.

  • परिसीमन में सभी राज्यों में विधानसभा की सीटें भी 50 फीसदी बढ़ाने का प्रस्ताव.
  • अभी 243 सीटें हैं, जो बढ़कर 365 हो जाएंगी, मगध में सबसे ज्यादा सीटें बढ़ेंगी.
  • मगध इलाके में फिलहाल 51 सीटें हैं, जो बढ़कर 76 या 77 हो जाएंगी.

सीएम सम्राट ने परिसीमन बिल का किया स्वागत

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने का स्वागत करते हुए शनिवार को कहा कि यह देश की निर्णय लेने की प्रक्रिया में महिलाओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में चौधरी ने कहा कि यह कदम संविधान में निहित समानता के सिद्धांत को मजबूत करेगा और सरकार के 'सबका साथ, सबका विकास' नारे को ठोस कार्रवाई में बदल देगा.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस ऐतिहासिक फैसले के लिए हमारे प्रधान सेवक (प्रधानमंत्री) और केंद्रीय मंत्रिमंडल का आभार व्यक्त करता हूं. यह फैसला हमारे लोकतंत्र में निहित समानता के सिद्धांत को और अधिक मजबूत करेगा.''

क्र. सं.राज्य / केंद्र शासित प्रदेशवर्तमान सीटें50% वृद्धिकुल नई सीटें
1आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh)251338
2अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh)213
3असम (Assam)14721
4बिहार (Bihar)402060
5छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh11617
6गोवा (Goa)213
7गुजरात (Gujarat)261339
8हरियाणा (Haryana)10515
9हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh)426
10झारखंड (Jharkhand)14721
11कर्नाटक (Karnataka)281442
12केरल (Keralam)201030
13मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)291544
14महाराष्ट्र (Maharashtra)482472
15मणिपुर (Manipur)213
16मेघालय (Meghalaya)213
17मिजोरम (Mizoram112
18नागालैंड (Nagaland)112
19राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (NCT Delhi)7411
20ओडिशा (Odisha)211132
21पुडुचेरी (Puducherry)112
22पंजाब (Punjab)13720
23राजस्थान (Rajasthan)251338
24सिक्किम (Sikkim)112
25तमिलनाडु (Tamil Nadu)392059
26तेलंगाना (Telangana)17926
27त्रिपुरा (Tripura)213
28उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)8040120
29उत्तराखंड (Uttarakhand)538
30जम्मू और कश्मीर (UT of J&K)538
31पश्चिम बंगाल (West Bengal)422163
32अन्य केंद्र शासित प्रदेश (ANI, CH, DNH, DD, LKD एवं लद्दाख — प्रत्येक 1 सीट)639
33लोकसभा में मनोनीत सदस्य (Nominated Members)2---------2
कुलसंपूर्ण योग (TOTAL)545272*817*

*नोट: उपरोक्त टेबल प्रस्तावित 50% वृद्धि के आकलन पर आधारित है; राउंडिंग ऑफ के कारण कुछ संख्याओं में थोड़ा अंतर हो सकता है.


यह भी पढ़ें - Explainer: परिसीमन 2026 से क्या बदलेगा और उत्तर से दक्षिण राज्यों के चुनाव में क्या असर पड़ेगा?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Assembly Seats, Bihar Legislative Assembly, Delimitation, Delimitation Row, Bihar Politics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com