छत्तीसगढ़ के बस्तर के मालगांव में आज छुई की खदान का एक हिस्सा धंस गया. इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई. वे लोग खदान में खुदाई कर रहे थे. अचानक खदान का एक हिस्सा धंस गया, जिससे वे मलबे में दब गए. बताया जाता है कि मलबे में आठ ग्रामीण मजदूर दब गए. खदान में खुदाई के दौरान यह हादसा हुआ. सात मजदूरों के शवों को जेसीबी की मदद से निकाल लिया गया है.
इन मजदूरों में महिलाएं भी शामिल हैं. घटनास्थल बस्तर जिले के मालगांव की पंचायत के तहत आता है.
बताया जाता है कि शुक्रवार को छुई मिट्टी खोदते समय सुरंग के ढह जाने से मौके पर आठ ग्रामीण दब गए. इस घटना में छह ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई और दो ग्रामीण घायल हो गए हैं. मरने वालों में पांच महिलाएं शामिल हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
घटना की जानकारी देते हुए बस्तर एएसपी निवेदिता पाल ने बताया कि नगरनार थाना क्षेत्र के मालगांव की सरकारी जमीन पर लंबे समय से ग्रामीणों द्वारा मुरुम की खदान के नीचे से छुई मिट्टी निकाली जा रही थी. ग्रामीण छुई मिट्टी का उपयोग अपने कच्चे मकानों की लिपाई-पुताई के लिए करते हैं.
लंबे समय से मिट्टी निकालने की वजह से मौके पर एक लंबी सुरंगनुमा खोह तैयार हो गई थी. हमेशा की तरह शुक्रवार को भी दोपहर में लगभग 12 बजे आठ ग्रामीण मिट्टी निकालने के लिए सुरंग में घुसे थे. कुछ ही देर बाद सुरंग के ऊपर की मिट्टी धसक गई जिससे सुरंग के अंदर घुसे सभी ग्रामीण अंदर ही दब गए.
घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर प्रशासन और पुलिस की टीम तुरंत पहुंची और जेसीबी की मदद से ग्रामीणों के शव और घायलों को बाहर निकाला गया. घटना में मरने वालों में गांव के सरपंच का भाई भी शामिल है. एएसपी के अनुसार घायलों को हल्की चोट आई है, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. क्षेत्र में इस तरह की यह पहली घटना है जिससे पूरे गांव में शोक की लहर है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं