दिल्ली हाईकोर्ट में आज तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा की याचिका पर आज सुनवाई हुई. महुआ मोइत्रा ने हाइकोर्ट में याचिका दायर कर बीजेपी सांसद और दूसरे लोगों को उनके ख़िलाफ़ अपमानजनक सामग्री का प्रसार रोकने की मांग की है. भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की ओर से वक़ील अभिमन्यु भंडारी पेश हुए. उन्होंने कहा कि महुआ मोइत्रा ने संसद में ली शपथ का उल्लंघन किया है. उन्होंने ने अपने लोकसभा की ईमेल आईडी के लॉगइन पासवर्ड किसी और को दिए. कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख़ 5 दिसंबर तय की है.
हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान महुआ मोइत्रा के वकील ने कहा कि वो अपनी याचिका पर दबाव नहीं देना चाहते. उन्होंने कहा कि वो इस स्टेज पर आदेश नहीं चाहते. पिछली सुनवाई के दौरान महुआ मोइत्रा के वकील ने जज की फटकार के बाद अपना नाम वापस ले लिया था.
-
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर
महुआ मोइत्रा ने संसद में ली शपथ का उल्लंघन किया...
दरअसल, कोर्ट में सुनवाई शुरू होते ही मुख्य शिकायतकर्ता जय अनंत देहाद्राई ने कोर्ट को बताया कि महुआ के वकील शंकर नारायणन ने उनसे संपर्क कर कहा कि शिकायत वापस लेने के लिए समझौता करने की पेशकश की थी. तब महुआ के वकील से जज ने पूछा कि जब वो मध्यस्थता कर रहे हैं तो वकील के तौर पर कैसे पेश हो सकते हैं. निशितकांत दुबे की तरफ़ से वकील अभिमन्यू भंडारी पेश हुए, उन्होंने कहा कि महुआ मोइत्रा ने संसद में ली शपथ का उल्लंघन किया. उन्होंने ने लोकसभा की अपनी आईडी से जुड़ी जानकारी किसी और को दी.
सुनवाई से पहले निशिकांत का ट्वीट
निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया X पर मामले की सुनवाई से पहले लिखा है कि लोकसभा अध्यक्ष को मैंने महुआ जी के राष्ट्रीय सुरक्षा को गिरवी रखने व पैसे लेकर संसद में प्रश्न पूछने का मामला क्यों पत्र के माध्यम से बताया? इसके लिए मेरे तथा सभी प्रेस के लोगों पर दिल्ली हाइकोर्ट में केस महुआ जी ने किया है, उसकी आज सुनवाई है. न्यायालय पर हमें भरोसा है, सत्यमेव जयते.
आज महुआ जी (आरोपी भ्रष्टाचारी सांसद)ने दिल्ली हाईकोर्ट में अपनी गलती मान कर सारे मीडिया के उपर केस को वापस लेने का गुहार हाईकोर्ट से किया । अब वे केवल मेरे लोकसभा अध्यक्ष को भ्रष्टाचार का पत्र लिखने पर और सुप्रीम कोर्ट के वकील Whistleblower @jai_a_dehadrai जी पर केस चलाना चाहती…
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) October 31, 2023
महुआ पर पैसे लेकर संसद में प्रश्न पूछने का आरोप
पैसे लेकर संसद में प्रश्न पूछने का आरोप लगाने वाले भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक पोस्ट में कहा कि किसी अन्य व्यक्ति के साथ संसदीय पोर्टल लॉगइन साझा करना सरकारी निकाय एनआईसी के साथ करार का उल्लंघन है और यह सुरक्षा जोखिम है। उसके बाद मोइत्रा ने यह पोस्ट किया. दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष को एक पत्र में लिखकर मोइत्रा पर अडाणी समूह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निशाना बनाने के लिए उद्योगपति दर्शन हीरानंदानी के कहने पर लोकसभा में सवाल पूछने के लिए रिश्वत लेने और लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया है.
एथिक्स कमेटी ने महुआ मोइत्रा से दो नवंबर को पेश होने को कहा
लोकसभा की आचार समिति ने ‘पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने' से जुड़े आरोपों के मामले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा का पांच नवंबर के बाद उन्हें बुलाने का अनुरोध शनिवार को अस्वीकार कर दिया और उनकी पेशी की तारीख पूर्व निर्धारित तिथि से दो दिन आगे खिसकाकर दो नवंबर कर दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद विनोद कुमार सोनकर की अध्यक्षता वाली समिति ने मोइत्रा से कड़े लहजे में कहा कि वह ‘‘मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए और संसद के साथ साथ उसके सदस्यों की गरिमा पर इसके कारण पड़ने वाले प्रभाव को देखते हुए'' किसी भी कारण से विस्तार के किसी अन्य अनुरोध पर विचार नहीं करेगी.
इसे भी पढ़ें:-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं