विज्ञापन
This Article is From Nov 24, 2019

विधायकों की बैठक के बाद BJP नेता का आया Reaction, कहा- 'फ्लोर टेस्ट पास करने के लिए पार्टी...'

Maharashtra News: महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजनीति में आए सियासी घटनाक्रम के बीच भारतीय जनता पार्टी को उम्मीद है कि पार्टी आसानी से फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित करेगी.

Also Read in
Maharashtra News: बीजेपी नेता आशीष शेलार.
नई दिल्ली:

Maharashtra News: महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजनीति में आए सियासी घटनाक्रम के बीच भारतीय जनता पार्टी को उम्मीद है कि पार्टी आसानी से फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित करेगी. मुबंई में भाजपा विधायकों की बैठक के बाद BJP नेता आशीष शेलार (Ashish Shelar) ने कहा कि हम बहुमत साबित करेंगे. आशीष शेलार ने कहा कि बैठक में हमने चर्चा की और फ्लोर टेस्ट को आराम से पास करने की रणनीति तय की. हमने देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए बधाई देते हुए एक प्रस्ताव भी पारित किया है. पार्टी सूत्रों ने बताया कि दादर में मुंबई भाजपा कार्यालय वसंत स्मृति में यह बैठक हुई, जिसमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल और केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे समेत पार्टी के कई बड़े नेता भी मौजूद रहे.

Maharashtra News: अजित पवार के बाद चाचा शरद पवार का आया बयान, Tweet कर कहा- 'BJP के साथ...'

विधायकों की मीटिंग के बाद BJP नेता आशीष शेलार ने भरोसा जताया कि हमारी सरकार पांच साल पूरे करेगी. आशीष शेलार ने कहा कि आज की बैठक में अपेक्षित सभी विधायक मौजूद थे. आज जो बीजेपी विधायक बैठक में उपस्थित नहीं हो सके, उन्होंने पार्टी को इसके बारे में अवगत कराया.

महाराष्ट्र के राज्यपाल ने सोचा नहीं कि 'रात है ऐसी मतवाली तो सुबह का आलम क्या होगा', NDTV से बोले वरिष्ठ वकील

ससे पहले महराष्ट्र में सरकार गठन के खिलाफ कांग्रेस-NCP और शिवसेना की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र और महाराष्ट्र को नोटिस जारी कर सोमवार सुबह 10:30 बजे राज्यपाल के आमंत्रण वाली चिट्ठी पेश करने को कहा है. कांग्रेस की ओर से पेश हुए वकील कपिल सिब्बल, अभिषेक मनु सिंघवी और BJP की ओर से वकील मुकुल रोहतगी की दलील सुनने के बाद अब सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल कल तक के लिए टाल दिया है. सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बहुमत साबित करने को लेकर कोई फैसला नहीं दिया है, हालांकि इस मांग को भी ठुकरा दिया है कि बहुमत साबित करने के लिए समय दिया जाए.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra, Maharashtra News, Ashish Shelar, Ajit Pawar, Sharad Pawar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com