विज्ञापन
This Article is From Sep 30, 2022

महाराष्ट्र : दीवाली के बोनस में BMC, बेस्ट कर्मचारी, शिक्षकों और स्वास्थ्यकर्मियों को मिलेगा 1 महीने का वेतन

मुख्यमंत्री शिंदे ने सभी कर्मचारियों से अपील की और कहा कि दीपावली धूमधाम से मनाएं, लेकिन सभी को पूरे मन से मुंबईकरों के लिए काम करना चाहिए.  

महाराष्ट्र : दीवाली के बोनस में BMC, बेस्ट कर्मचारी, शिक्षकों और स्वास्थ्यकर्मियों को मिलेगा 1 महीने का वेतन
महाराष्ट्र में दीवाली बोनस पर मिलेगी एक महीने की सैलरी
मुंबई:

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घोषणा की कि मुंबई नगर निगम के कर्मचारियोंको 22,500 रुपये, नगर निगम के शिक्षकों, बेस्ट के कर्मचारियों को और  स्वास्थ्यकर्मियों को दीवाली बोनस के रूप में एक महीने का वेतन दिया जाएगा. सहयाद्री राज्य अतिथि गृह में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमे मुंबई नगर निगम के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के साथ-साथ सहायता प्राप्त स्कूलों के शिक्षकों और गैर- शिक्षा कर्मचारियों के बोनस के बारे में बात कर रहे थे. इस फैसले से मुंबई नगर निगम के 93 हजार कर्मचारियों और बेस्ट के 29 हजार कर्मचारियों सहित शिक्षकों, स्वास्थ्यकर्मियों को दीवाली बोनस मिलेगा. विकास कार्यों पर खर्च किया गया पैसा जरूरी है, लेकिन काम करनेवाले कर्मचारियों को भी प्रोत्साहित किया जाना चाहिए.

मुख्यमंत्री शिंदे ने इन सभी कर्मचारियों से अपील की और कहा कि दीपावली धूमधाम से मनाएं, लेकिन सभी को पूरे मन से मुंबईकरों के लिए काम करना चाहिए.  बैठक में सांसद राहुल शेवाले, जनप्रतिनिधि, नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.

मुख्यमंत्री शिंदेजी ने कहा कि नगर निगम के कर्मचारियों ने कोविड की कठिन परिस्थिति में अच्छा काम किया है. मुंबई में कोविड-19 की स्थिति को नियंत्रण में रखने में डॉक्टरों, सभी कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. दीवाली बोनस की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि मुंबई नगर निगम से जुड़े विकास कार्यों और कर्मचारियों से जुड़ी बाधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा. सभी को अब पूरे मन से मुंबईकरों के लिए काम करना चाहिए. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इंजीनियरों से लेकर सभी लोग इस बात का ध्यान रखें कि सड़कों और बुनियादी ढांचे के काम नागरिकों की इच्छा के अनुसार उच्च गुणवत्ता वाले हों.

ये Video भी देखें : अहमदाबाद में नवरात्रि उत्सव में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Eknath Shinde, Maharashtra News, BMC Workers, Diwali Bonus, Diwali Bonus In Maharashtra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com