- मुंबई से अहमदाबाद तक सोशल मीडिया पर किराये पर गरबा पार्टनर उपलब्ध कराने वाले विज्ञापन तेजी से वायरल हैं
- महाराष्ट्र के दो बीजेपी विधायकों ने साइबर धोखाधड़ी की आशंका को लेकर पुलिस से जांच की मांग की है
- वायरल विज्ञापनों में गरबा पार्टनर के लिए सिल्वर, गोल्ड और प्लेटिनम जैसे पैकेज की बात कही गई है
नवरात्रि से पहले मुंबई से अहमदाबाद तक रेंट पर गरबा पार्टनर वाले वायरल विज्ञापनों ने पूरे देश में हलचल मचा रखी है. विज्ञापनों के मुताबिक, किराये पर गरबा पार्टनर्स मिल रहे हैं, जिसके लिए उनको 1 हजार से 6500 रुपये तक दिए जाएंगे. महाराष्ट्र के दो बीजेपी विधायकों ने नवरात्रि डेटिंग स्कैम की ओर ध्यान खींचते हुए सरकार से मामले की जांच की मांग की है.
मुंबई के बोरीवली से बीजेपी विधायक संजय उपाध्याय ने नवरात्रि के अजीब विज्ञापनों और 'रेंटल गरबा पार्टनर' पैकेज के खिलाफ तुरंत जांच की मांग की. वहीं मीरा-भायंदर से BJP विधायक नरेंद्र मेहता ने भी पुलिस कमिश्नर से सख्त कार्रवाई की मांग की है. विधायक संजय उपाध्याय का आरोप है कि गरबा के विज्ञापनों से हिंदू त्योहारों की बदनामी हो रही है. उन्होंने मांग की है कि इस बात की जांच की जानी चाहिए कि कहीं गरबा पार्टनर के नाम पर साइबर ठगी तो नहीं की जा रही. साइबर सेल इस मामले की जांच करे.
Mumbai, Maharashtra: BJP MLA Sanjay Upadhyay has urged the Mumbai Police to conduct an immediate investigation into alleged advertisements and activities being run under the name 'Rent a Garba Partner'
— IANS (@ians_india) September 22, 2026
He says, "Navratri is a festival dedicated to the worship of Goddess Durga… pic.twitter.com/NeY4PXG6BO
गुजरात से मुंबई तक रेंट पर मिल रहे गरबा पार्टनर्स
बता दें कि नवरात्रि शुरू होने से पहले सोशल मीडिया पर 'Rent A Garba Partner' के पोस्टर तेजी से वायरल हो रहे हैं. इन विज्ञापनों नसे सोशल मीडिया पर हलचल मची हुई है. मुंबई, अहमदाबाद और सूरत से जुड़े इस तरह के पोस्ट और सोशल मीडिया अकाउंट्स सामने आने के बाद, साइबर क्राइम के तहत इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
किसी धोखाधड़ी की साजिश तो नहीं, जांच हो
मीरा-भायंदर विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी विधायक नरेंद्र मेहता का कहना है कि इन विज्ञापनों के पीछे आखिर कौन है और उनका मकसद सिर्फ गरबा पार्टनर उपलब्ध कराना है या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश या धोखाधड़ी की साजिश रची जा रही है, इसकी जांच हो. मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक नरेंद्र मेहता ने पुलिस कमिश्नर अनिकेत कौशिक से लिखित शिकायत कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. विधायक नरेंद्र मेहता ने पुलिस कमिश्नर अनिकेत कौशिक से मुलाकात कर भी मामले की गहन जांच की मांग की.

Photo Credit: सोशल मीडिया
रेंट पर गरबा पार्टनर के लिए Silver, Gold और Platinum पैकेज
बता दें कि किराये पर गरबा पार्टनर्स वाले वायरल पोस्टर में Silver, Gold और Platinum जैसे पैकेजों की बात कही गई है. कुछ पोस्ट्स में 1,000 से 2,000 रुपये तक के पैकेज का जिक्र है, जबकि अन्य वायरल पोस्ट्स में 3,000 से लेकर 6,500 तक के रेट बताए गए हैं.
फोरहेड Kiss का भी दे रहे ऑफर
इन विज्ञापनों में दावा किया गया है कि ये लोग दो घंटे से लेकर पूरी रात तक गरबा पार्टनर, डांस स्टेप्स सिखाना, मैचिंग आउटफिट, सेल्फी, इंस्टाग्राम रील्स और फोटो जैसी सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं. वहीं कुछ पोस्ट्स में 'forehead kiss', देर रात फूड आउटिंग और घर छोड़ने जैसी बातों का भी जिक्र है. मुंबई शहर में भी इस मामले को गंभीरता से लिया गया है. बीजेपी विधायक संजय उपाध्याय ने मुंबई पुलिस से इस पूरे मामले की जांच करने की मांग की है.

Photo Credit: सोशल मीडिया
गरबा के लिए आमतौर पर नहीं होती शर्त
बता दें कि नवरात्रि के दौरान कई जगहों पर गरबा का आयोजन होता है. लेकिन वहां ऐसी कोई शर्त नहीं होती कि सिर्फ कपल्स ही आएं, वहां कोई भी जा सकता है. लोग वहां अपने परिवार के साथ जाते हैं, अकेले या दोस्तों के साथ भी जा सकते हैं. लेकिन रंट पर गरबा पार्टनर वाली बात अजीब है.
बीजेपी विधायक ने लगाया हिंदू त्योहारों को बदनाम करने का आरोप
बीजेपी विधायक संजय उपाध्याय ने कहा कि इस विज्ञापन में जिस तरह से महिलाओं को दिखया गया है, उससे हमारे हिंदू त्योहारों की बदनामी हो रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब डेटिंग ऐप वालों का काम है और यह एक तरह का सेक्स रैकेट है. इसके जरिए हिंदू त्योहारों को बदनाम किया जा रहा है. उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि क्या नवरात्रि और गरबा जैसे धार्मिक-सांस्कृतिक उत्सव को बदनाम करने के लिए जानबूझकर ऐसा डिजिटल कंटेंट तैयार किया गया है.
ऐसे में पुलिस के सामने न केवल साइबर धोखाधड़ी को रोकने की चुनौती है, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा, फर्जी पहचान, ऑनलाइन पेमेंट और इन सोशल मीडिया अकाउंट्स के पीछे काम कर रहे नेटवर्क की गहराई से जांच करने की भी बड़ी चुनौती है.
ये Video भी देखें:|"मुसलमान अपने परिवार को लाएं...", गरबा पर BJP नेता के बयान पर बवाल!| TOP NEWS
ये भी पढे़ं-'तिलक लगाओ, आरती करो... बहन-बेटियों को भी लाओ', गरबा पर BJP विधायकों के बयानों से बवाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं