महाराष्ट्र में कोरोना मामलों की विस्फोटक परिस्थितियों के चलते स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बुरी तरह से चरमरा गई हैं. ज्यादातर जिलों में सभी कोविड अस्पताल पूरी तरह से भरे हुए हैं, आलम ये है कि मरीजों को किसी तरह बचाने की कोशिश की जा रही है. इसी कड़ी में सतारा जिले में एक 88 साल की कोविड संक्रमित बुजुर्ग महिला को ऑटो में बिठाकर ऑक्सीजन दिया गया. सातारा के सरकारी ग्रामीण अस्पताल में बेड ना होने के कारण अस्पताल के बाहर ही रिक्शा में बिठाकर ऑक्सीजन दिया गया.
यह भी पढ़ें: छात्र ने की कोरोना से शिकायत, बोला- केवल तुम चुनाव से डरते हो और...जमकर Viral हो रहा है Video
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
घटना सोमवार की है, बुजुर्ग महिला की फोटो वायरल होने के बाद उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में बेड दिया गया है. बता दें कि सतारा में एक दिन में कोरोना संक्रमण के 991 नए मामले सामने आए हैं और 10 मरीजों की मौत दर्ज की गई है. ताजा आंकड़ों के अनुसार अकेले सतारा जिले में कोरोना संक्रमण के 7,837 मरीज एक्टिव अवस्था में हैं. यानी कि इनका इलाज या तो अस्पताल में चल रहा है या फिर डॉक्टरों के निर्देश पर होम आइसोलेशन में हैं.
यह भी पढ़ें: सरकारी अस्पताल में माली ले रहा है कोविड-19 सैंपल, सवाल पूछे जाने पर अधिकारी बोले- क्या कर सकते हैं?
बताते चलें कि महाराष्ट्र कोरोना वायरस से सबसे प्रभावित राज्य है. कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने में महाराष्ट्र भेजी गई केंद्रीय टीम ने पाया है कि सतारा, सांगली और औरंगाबाद जिले में रोकथाम उपाय तय पैरामीटर से कम हैं. केंद्र द्वारा राज्य सरकार को भेजी गयी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. टीम ने पाया कि इन जिलों में संतोषजनक कदम नहीं उठाए जा रहे और निगरानी उपायों में कमी भी देखने को मिली.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं