- बिजली गुल होने के दौरान 70 वर्षीय पूर्व सैनिक विश्वनाथ मुरलीधर जगताप के घर लुटेरों ने हमला किया
- सात हथियारबंद लुटेरों ने फार्म हाउस में घुसकर कीमती सामान और परिवार के सदस्यों के गहने छीन लिए
- विश्वनाथ जगताप ने बहादुरी दिखाते हुए लुटेरों का सामना किया, मगर चाकू से कई बार घायल हो गए
लुटेरे अंधेरे का फायदा उठाकर एक घर में घुस गए. सोचा कि घर में सिर्फ एक बूढ़ा और उसका परिवार रहता है, इसलिए आसानी से चोरी कर निकल जाएंगे. लेकिन लुटेरों को ये नहीं पता था कि घर के मुखिया 70 साल के विश्वनाथ मुरलीधर जगताप, इंडियन आर्मी से रिटायर्ड सूबेदार हैं. विश्वनाथ मुरलीधर जगताप ने घर में घुसे 7 लूटेरों का बेहद साहस के साथ सामना किया. हालांकि, इस दौरान लुटेरों ने विश्वनाथ मुरलीधर जगताप पर चाकू से कई वार किये, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.
घटना महाराष्ट्र के धाराशिव जिले का है, जहां बदमाशों ने एक पूर्व सैनिक के घर को निशाना बनाया. लुटेरों ने न सिर्फ घर में लूटपाट की, बल्कि परिवार के लोगों पर जानलेवा हमला भी किया. शनिवार की रात जब विश्वनाथ जगताप का परिवार सो रहा था, तभी 5 से 6 अज्ञात हथियारबंद डकैतों ने उनके घर पर धावा बोल दिया. रिटायर्ड सूबेदार विश्वनाथ मुरलीधर जगताप (उम्र 70) लुटेरों से लड़ते हुए गंभीर रूप से घायल हो गए. अब उनका पुणे के एक हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India

लुटेरों ने किये चाकू से 6 वार, फिर भी नहीं मानी हार (AI Image)
लुटेरों ने किये चाकू से 6 वार, फिर भी नहीं मानी हार
बताया जा रहा है कि जगताप अपनी पत्नी के साथ कुंभेजा में एक फार्म हाउस में रहते हैं. देर रात करीब 12.30 बजे इलाके में बिजली गुल होने का फायदा उठाकर छह हथियारबंद लुटेरों ने उनके घर पर धावा बोल दिया. लुटेरे घर में घुसे, अलमारियों में तोड़फोड़ की और कीमती सामान चुरा लिया. लुटेरों ने जगताप के परिवार की महिलाओं के गले से सोने के गहने भी छीन लिए. घटना का पता चलने पर विश्वनाथ जगताप ने बहादुरी से लुटेरों को रोकने की कोशिश की. लेकिन, लुटेरों ने उन पर धारदार हथियारों से पांच से छह बार वार किया. इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल होने के बावजूद वह चिल्लाते रहे उनकी चीख सुनकर इलाके के लोग जाग गए और मौके पर पहुंचे.

पुलिस ने 24 घंटे में लुटेरों को किया गिरफ्तार
लोगों को इकट्ठा होते देख लुटेरे वहां से भाग गए. बताया गया है कि इस लूट में आरोपियों ने करीब दो तोले की सोने की चेन और करीब 60 हजार रुपये कैश लूट लिए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से सबूत इकट्ठा कर आरोपियों की तलाश के लिए तेजी से जांच चली. वारदात की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय अपराध शाखा और परांडा पुलिस की कई टीमें गठित की गईं. गुप्त सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों का पीछा किया और महज 24 घंटे के भीतर डकैतों की टोली के 7 संदिग्धों को पकड़ा है.
इसे भी पढ़ें :- Bihar:'सेफ्टी' के नाम पर नकली पुलिस का असली खेल, युवक की सोने की चेन और अंगूठी उड़ाई
पुलिस ने इस डकैती में शामिल टोली के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने डेढ़ लाख रुपये की कीमत के लूटे गए जेवर और अन्य कीमती सामान बरामद कर लिया है. पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या वे राज्य के अन्य जिलों में भी इस तरह की वारदातों में शामिल रहे हैं.
इसे भी पढ़ें :- अमर कॉलोनी से ग्रेटर कैलाश तक, क्यों दिल्ली के पॉश इलाके घरेलू सहायकों के सॉफ्ट टारगेट बन रहे हैं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं