मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले के लमलाई चालौ में 8वीं बिहार रेजिमेंट के जवानों को ले जा रही सेना की एक बख्तरबंद गाड़ी इटाम नदी में गिर गई. इस हादसे में भारतीय सेना के 29 वर्षीय कैप्टन की मौत हो गई और तीन अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुखद हादसा बुधवार दोपहर को हुआ, जब सेना के जवानों को ले जा रही एक गाड़ी नदी में गिर गई.
हादसे के बाद सेना की गाड़ी कुछ देर तक पानी में डूबी रही. वहीं, जवानों को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया गया. घायल सैनिकों को बचाकर तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, अस्पताल में इलाज के दौरान 29 वर्षीय कैप्टन हनुमान राम ने दम तोड़ दिया.
हादसे में घायल हुए अन्य तीन जवानों की पहचान सिपाही माली जयेश हिम्मत (24), सिपाही राकेश सरपाटे (37) और अग्निवीर अखिलेश कुमार शाह (19) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, तीनों घायल जवान गंभीर हालत में हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है.
यह हादसा इंफाल पूर्वी जिले के लमलाई चालौ में हुआ, जहां 8वीं बिहार रेजिमेंट के जवानों को ले जा रही सेना की गाड़ी इटम नदी में गिर गई.
पानी में डूबी गाड़ी से जवानों को बाहर निकालने के लिए तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया. डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद कैप्टन हनुमान राम को बचाया नहीं जा सका और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
इस घटना में सेना के एक युवा अधिकारी की मौत हो गई और तीन अन्य जवान घायल हो गए. ये सभी हादसे के समय सेना की गाड़ी में सवार थे. घायल तीनों जवानों की हालत गंभीर बनी हुई है, जो चिंता का विषय है. उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. हादसे के कारणों और परिस्थितियों के बारे में अभी और जानकारी का इंतजार है.
यह भी पढ़ें | भारत की सबसे लंबी दूरी की ट्रेन में 75 घंटे तड़पा ब्रिटिश यूट्यूबर, फिर फरिश्ता बनकर आया सेना का जवान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं