विज्ञापन

-10°C में पत्थर सी जमी वर्दी दिखाकर बोला जवान- 'सिर्फ 1 लाख की सैलरी दिखती है, ये हाल नहीं'

यह वीडियो उन चुनौतियों की ओर ध्यान खींच रहा है, जिनका सामना भारतीय सेना के जवान रोजाना करते हैं, लेकिन ये आम लोगों की नजरों से दूर रहती हैं.

-10°C में पत्थर सी जमी वर्दी दिखाकर बोला जवान- 'सिर्फ 1 लाख की सैलरी दिखती है, ये हाल नहीं'
कड़ाके की ठंड में पत्थर सी जमी वर्दी दिखाते आर्मी जवान की तस्वीर.
Instagram@the_soldiers_vijju

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक आर्मी जवान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह माइनस 10 डिग्री तापमान में बर्फ में जमी अपनी वर्दी दिखाता नजर आ रहा है. जवान का कहना है कि लोग अक्सर सेना के जवानों की सैलरी की चर्चा करते हैं, लेकिन उन कठिन परिस्थितियों को नहीं देखते, जिनमें उन्हें देश की सुरक्षा के लिए ड्यूटी करनी पड़ती है.

44 मिलियन लोगों ने देखा वीडियो

17 नवंबर 2026 को the_soldiers_vijju नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए इस वीडियो को महज 16 घंटे में 44 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं करीब 10 लाख लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. वीडियो पर सैकड़ों यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं भी दी हैं.

फाइबर शीट की तरह बज रही वर्दी

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वर्दी का कपड़ा इस तरह अकड़ गया कि वो फाइबर शीट की तरह आवाज कर रहा है. बाजू सीधी करने पर वो हवा में ही रुक जा रही है, नीचे नहीं लटक रही है. जवान का कहना है कि यहां ऐसे ही हालात हैं. उम्मीद है कि ये सुबह तक सूख जाएगी.

यहां देखें पूरा वीडियो:-

'इंडियन आर्मी को सलाम है'

इंस्टाग्राम पर 31 सेकंड का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग अलग-अलग रिएक्शन्स दे रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा, 'सलाह है इंडियन आर्मी को.'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'भाई फेमस हो गए तुम तो.'

तीसरे यूजर ने लिखा, 'जय हिंद फौजी साहब. आपको सलाम है.'

यह भी पढ़ें | महाराष्ट्र की सृष्टि शर्मा ने लिंबो स्केटिंग में तोड़ा अपना ही गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 6.86 सेकंड में किया कारना

यह भी पढ़ें | अजनबियों के साथ पुष्कर मेला देखने गई ब्राजील की महिला, बोली- 'सोचा नहीं था भारत में मेरे साथ ऐसा होगा'

यह भी पढ़ें | 'इसके पास गांजा रख दो', होटल में अविवाहित कपल को फंसाने की धमकी देते नजर आए सिवनी एएसपी दीपक मिश्रा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Army, Viral Video, Rs 1 Lakh Salary, Army Jawan, Instagram Viral Reel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com