विज्ञापन
This Article is From Apr 08, 2021

बीजेपी नेता का दावा, 'महाराष्‍ट्र में राष्‍ट्रपति शासन की उपयुक्‍त स्थिति, दो और मंत्री 15 दिनों में देंगे इस्‍तीफा'

राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता देशमुख ने सोमवार को महाराष्‍ट्र के गृह मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. 

बीजेपी नेता का दावा, 'महाराष्‍ट्र में राष्‍ट्रपति शासन की उपयुक्‍त स्थिति, दो और मंत्री 15 दिनों में देंगे इस्‍तीफा'
उद्धव ठाकरे सरकार के गृह मंत्री अनिल देशमुख को अपने पद से इस्‍तीफा देना पड़ा है
मुंंबई:

भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि राज्य के दो और मंत्रियों को 15 दिनों में इस्तीफा देना पड़ेगा और राज्य में‘‘राष्ट्रपति शासन लागू करने के लिहाज से उपयुक्त स्थिति'' है. उन्होंने यह टिप्पणी तब की जब एक दिन पहले निलंबित पुलिसकर्मी सचिन वाजे ने एक पत्र में दावा किया कि राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने मुंबई पुलिस में उनकी सेवा जारी रखने के लिए दो करोड़ रुपये मांगे थे और एक अन्य मंत्री अनिल परब ने उनसे ठेकेदारों से पैसा इकट्ठा करने के लिए कहा था. राकांपा के वरिष्ठ नेता देशमुख ने सोमवार को गृह मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. 

अनिल देशमुख के खिलाफ CBI जांच जारी रहेगी, सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाने से किया इनकार

बंबई हाईकोर्ट ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा उनके खिलाफ लगाए भ्रष्टाचार के आरोपों की सीबीआई जांच का आदेश दिया है.शिवसेना नेता परब ने आरोपों को खारिज कर दिया है. पाटिल ने बृहस्पतिवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में किसी का नाम लिए बगैर दावा किया, ‘‘आने वाले 15 दिनों में राज्यके दो मंत्रियों को इस्तीफा देना पड़ेगा. कुछ लोग इन मंत्रियों के खिलाफ अदालत में जाएंगे और फिर उन्हें इस्तीफा देना पड़ेगा.''पाटिल ने कहा कि ऐसा हो सकता है कि अनिल देशमुख के खिलाफ आरोपों की जांच में परिवहन मंत्री अनिल परब के खिलाफ लगे आरोप भी शामिल कर लिए जाए.भाजपा नेता ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र राष्ट्रपति शासन लगाने के लिहाज से उपयुक्त है.'' उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी यह मांग नहीं कर रही है. उन्होंने कहा कि राज्य में जो चल रहा है उससे विशेषज्ञ यह बता सकते हैं कि राष्ट्रपति शासन लगाने के लिए और क्या चाहिए. उन्होंने पूछा, ‘‘अगर आप हर चीज के लिए केंद्र को जिम्मेदार ठहराना चाहते हैं तो राज्य का प्रशासन केंद्र सरकार के हाथ में क्यों नहीं दे देते.''

नासिक में ऑक्सीजन की किल्लत, मरीजों के परिजनों को बताया गया- कुछ ही घंटों के लिए बचा स्टॉक

पाटिल ने आरोप लगाया कि अनिल देशमुख एक ‘‘पाखंडी'' है क्योंकि वह बंबई हाईकोर्ट की सीबीआई जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में गए हैं।उन्होंने कहा, ‘‘इस्तीफा पत्र में देशमुख ने कहा कि वह स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच के लिए इस्तीफा दे रहे हैं और अगले दिन वह जांच के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख करते हैं.''भाजपा नेता ने कहा कि महाराष्ट्र में एमवीए (महा विकास आघाड़ी) सरकार ने राज्य के बजट सत्र के दौरान आक्रामक तरीके से वाजे का बचाव किया. उन्होंने कहा, ‘‘अब आपको उन पर विश्वास नहीं है.''पाटिल ने आरोप लगाया कि एमवीए सरकार ‘‘संगठित अपराध'' में शामिल है.उन्होंने दावा किया, ‘‘अगर दस्तावेजी सबूत आए तो महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) के प्रावधान लागू होंगे.''नागपुर में पत्रकारों से बातचीत में वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र फडनवीस ने कहा कि वाजे ने अपने पत्र में जो दावे किए हैं वे गंभीर हैं और इस पर विचार-विमर्श करने की जरूरत है.राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘जो चीजें हो रही है वे महाराष्ट्र और राज्य पुलिस की प्रतिष्ठा के लिए अच्छी नहीं है. सीबीआई या अन्य किसी सक्षम प्राधिकरण को पत्र में कही बातों की जांच करनी चाहिए और सच सामने लाना चाहिए.''

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra BJP Leader, Chandrakant Patil, Maharashtra Government Crisis, Sachin Waze Letter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com