विज्ञापन
This Article is From Jan 11, 2021

मध्य प्रदेश में दरिंदगी : विधवा के साथ गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट में डाला सरिया, 3 के खिलाफ केस दर्ज

मध्य प्रदेश के सीधी में छोटी सी दुकान चलाने वाली महिला के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है. महिला का इलाज चल रहा है.

मध्य प्रदेश में दरिंदगी : विधवा के साथ गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट में डाला सरिया, 3 के खिलाफ केस दर्ज
मध्य प्रदेश के सीधी में एक विधवा महिला के साथ दरिंदगी. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
रीवा:

पिछले कुछ वक्त में रेप और महिलाओं से हैवानियत की लगातार खबरें आ रही हैं. एक ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के सीधी से आया है, जहां एक महिला के साथ दिल दहलाने वाली घटना हुई है. यहां पर एक विधवा महिला के साथ तीन आदमियों ने गैंगरेप किया और फिर उसके प्राइवेट पार्ट में 4 फुट लंबी लोहे की सरिया डाल दी. महिला की हालत नाजुक है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

मामला अमिलिया थाना अंतर्गत क्षेत्र का है, जहां तीनों आरोपी किराने की छोटी सी दुकान चला रही महिला के दुकान पर पानी और गुटखा खरीदने के बहाने गए और फिर महिला के साथ सामूहिक गैंगरेप करने के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में 4 फुट लोहे की सरिया डाल दिया.

महिला की हालत गंभीर होने के चलते सीधी जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रीवा संजय गांधी हॉस्पिटल रीवा में रेफर किया गया है जहां प्रशासन की निगरानी में उपचार कराया जा रहा है. महिला के प्राइवेट पार्ट में डाले गये सरिया को सीधी चिकित्सकों ने निकाल दिया था.

यह भी पढ़ें : "अगर वह अकेले न गई होती...": महिला आयोग की सदस्य ने बदायूं गैंगरेप पर दी प्रतिक्रिया

अमिलिया पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, सीधी में हुई यह घटना निर्भया कांड की याद दिलाती है. अब देखना यह होगा कि इतनी बड़ी घटना के बाद पुलिस प्रशासन आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देकर क्या उक्त महिला को न्याय दिला पाएगा?

कुछ दिनों पहले उत्तर प्रदेश के बदायूं में भी एक 50 साल की एक महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया था, जहां महिला के साथ इतनी ज्यादा दरिंदगी की गई थी, उसकी बहुत ज्यादा खून बह जाने और सदमे की वजह से मौत हो गई थी. पूजा के लिए मंदिर गई इस आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ एक महंत सहित तीन लोगों ने दरिंदगी की थी और फिर रात के साढ़े 11 बजे के तकरीबन उसके घर के बाहर फेंककर चले गए थे. पोस्टमार्टम में महिला के साथ रेप की पुष्टि हुई थी. 

बदायूं में गैंगरेप-मर्डर के आरोपी पुजारी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhya Pradesh Gangrape, Madhya Pradesh Police, Sidhi Gangrape Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com