विज्ञापन

सोनिया गांधी की किताब से 2029 चुनाव पर क्या असर? सीनियर रिपोर्टर एन राम ने NDTV को बताई इनसाइड स्टोरी

कांग्रेस की वरिष्‍ठ नेता सोनिया गांधी की किताब 'बिलोंगिंग: ए जर्नी ऑफ लव' आखिरकार रिलीज हो गई है. इस किताब में कई राजनीजिक मुद्दों को भी उठाया गया है. ऐसे में इस किताब की टाइमिंग पर सवाल उठ रहे हैं.

सोनिया गांधी की किताब से 2029 चुनाव पर क्या असर? सीनियर रिपोर्टर एन राम ने NDTV को बताई इनसाइड स्टोरी
सोनिया गांधी की किताब में राजीव की एंट्री से लेकर 'वोट चोरी' तक के तीखे तेवर
नई दिल्‍ली:

सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलोंगिंग: ए जर्नी ऑफ लव' मंगलवार को रिलीज हो गई. यह किताब गांधी परिवार के साथ उनके जीवन के बेहद निजी पलों को पेश करती है. साथ ही इसमें कई ऐसे राजनीतिक मुद्दों का भी जिक्र है, जिनका असर 2029 के लोकसभा चुनावों पर पड़ सकता है. 'द हिंदू' के पूर्व एडिटर-इन-चीफ एन. राम ने NDTV को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में यह बात कही. एन. राम ने किताब रिलीज होने से पहले इसे पढ़ा था और सोनिया गांधी का इंटरव्यू भी लिया था. उन्होंने बताया कि भले ही यह किताब चुनावों को ध्यान में रखकर नहीं लिखी गई है, लेकिन इसे लिखते समय स्वाभाविक रूप से कई राजनीतिक मुद्दे सामने आए हैं. खासतौर से बीजेपी, आरएसएस, भारत निर्वाचन आयोग पर उनके विचार और जिसे वह "वोट चोरी" व "संस्थाओं का विनाश" कहती हैं.

लोकसभा चुनाव अभी 2 साल दूर...

एन. राम ने NDTV को दिये इंटरव्‍यू में बताया, "यह अचानक हुआ. इसमें चुनावों से जुड़े इनपुट्स हैं, खासकर भाजपा और आरएसएस के बारे में उन्होंने जो कहा है कि कैसे लोग बेचैन हैं? कैसे वोट चोरी हुई है और कैसे लोकतांत्रिक संस्थाओं को नुकसान पहुंचाया गया या नष्ट किया गया है."
राम ने आगे कहा, "उन्होंने खासतौर पर भारत के चुनाव आयोग का जिक्र किया है. ये सभी मुद्दे इस समय देश की राजनीति में गूंज रहे हैं. 2029 के चुनाव अभी दूर हैं. अगर यह किताब चुनाव के लिए होती, तो वह इसे दो साल बाद भी ला सकती थीं. इसलिए यह चुनावी मकसद से नहीं है."

टाइमिंग का कोई सवाल ही नहीं 

एन. राम के अनुसार, इस किताब की टाइमिंग सोनिया गांधी की उस इच्छा से तय हुई, जिसमें वह अपनी कहानी खुद बयां करना चाहती थीं. दरअसल, पिछले कई दशकों में गांधी परिवार को लेकर कई लेखकों ने तमाम किताबें लिखीं, जबकि सोनिया गांधी ज्यादातर खामोश रहीं. उन्होंने अपनी इस किताब को परिवार का एक ईमानदार चित्रण बताया है, उन लोगों के रूप में जिन्हें वह जानती थीं और प्यार करती हैं.

10 साल से लिख रही थीं सोनिया गांधी...

सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और एन. राम के साथ अपने इंटरव्यू में कहा, "दूसरों ने दशकों तक मेरी कहानी बयां की है. अब मेरी बारी है." राम के मुताबिक, सोनिया को लगा कि परिवार पर लिखी गई कई किताबें उन इंसानी पहलुओं और जज्बातों को सामने लाने में नाकाम रहीं, जिनके बारे में वे लिखी गई थीं. उन्होंने बताया कि सोनिया ने करीब दस साल पहले अपने विचार लिखने शुरू किए थे, हालांकि लिखने का यह सफर हमेशा आसान नहीं रहा.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें:- दो बार कैंसर के खतरे से जूझीं सोनिया गांधी, किताब में साझा किए जिंदगी के सबसे मुश्किल पल


राजीव गांधी से भी होती थी गांधी परिवार पर लिखी किताबों पर बात...

एन. राम ने कहा, "कभी-कभी विचार एक प्रवाह में आते थे, तो कभी लिखने में ठहराव आ जाता था. थोड़ा तनाव और हताशा भी होती थी. लेकिन उन्होंने पिछले पांच साल पूरी तरह से इसे समर्पित किए." उन्होंने यह भी जोड़ा कि कई दौर ऐसे भी आए जब मनःस्थिति ठीक न होने के कारण वह लिख नहीं पाती थीं. उन्होंने यह भी खुलासा किया कि सोनिया गांधी ने गांधी परिवार पर लिखी गई किताबों को लेकर अपने पति राजीव गांधी से चर्चा की थी. दोनों का निष्कर्ष यही था कि उन्हें ऐसी बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए. राम के अनुसार, सोनिया ने खुद उन्हें बताया कि वह ऐसी किताबें नहीं पढ़ती थीं.

ये भी पढ़ें:- गुजरात दंगों के लिए सोनिया गांधी ने बजरंग दल और RSS को ठहराया जिम्मेदार, बीजेपी का आया ये जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonia Gandhi, Belonging A Journey Of Love, Election
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com