विज्ञापन

MP में आधी रात को हो गए 12 IPS के ट्रांसफर; पन्ना, बैतूल से हरदा तक के SP बदले, PHQ में भी फेरबदल

मध्य प्रदेश सरकार ने देर रात 12 IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं. कई जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय और विशेष सशस्त्र बल में नई जिम्मेदारियां मिली हैं.

MP में आधी रात को हो गए 12 IPS के ट्रांसफर; पन्ना, बैतूल से हरदा तक के SP बदले, PHQ में भी फेरबदल
मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 12 IPS अफसरों के तबादले
NDTV
  • मध्य प्रदेश में 12 IPS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के SP बदले
  • अलीराजपुर से भोपाल तक बदले गए IPS अधिकारी
  • पुलिस मुख्यालय और फील्ड पोस्टिंग में बड़ा फेरबदल
भोपाल:

मध्य प्रदेश सरकार ने आधी रात को पुलिस प्रशासन में व्यापक बदलाव करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 12 अधिकारियों का तबादला (IPS Transfer)  कर दिया है. गृह विभाग द्वारा 28 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों, पुलिस मुख्यालय में पदस्थ अधिकारियों तथा विशेष सशस्त्र बल के अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है. इस फेरबदल में अलीराजपुर, नर्मदापुरम, बैतूल, पन्ना (Panna) और हरदा (Harda) जैसे जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं.

इन जिलों में बदले गए पुलिस अधीक्षक

NDTV को प्राप्त गृह विभाग के आदेश के अनुसार अलीराजपुर के पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस महानिरीक्षक रघुवंश कुमार सिंह को पुलिस मुख्यालय भोपाल में उप पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है. नर्मदापुरम के पुलिस अधीक्षक साधुकृष्ण एस. थोटा को पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है. बैतूल के पुलिस अधीक्षक नीरज जैन को भोपाल पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त (यातायात) बनाया गया है. वहीं पन्ना की पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता को 40वीं वाहिनी, विसबल सागर का सेनानी नियुक्त किया गया है.

ट्रांसफर ऑर्डर की कॉपी

ट्रांसफर ऑर्डर की कॉपी
Photo Credit: NDTV (मध्य प्रदेश सरकार की ओर से जारी आदेश की प्रति)

हरदा, बैतूल और पन्ना को मिले नए पुलिस कप्तान

रेल पुलिस भोपाल के पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल को हरदा जिले का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक) अमित सक्सेना को बैतूल का नया एसपी नियुक्त किया गया है. इंदौर साइबर पुलिस में पदस्थ सत्यसांची सराफ को पन्ना जिले की कमान सौंपी गई है. वहीं आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) उज्जैन के पुलिस अधीक्षक समर वर्मा को अलीराजपुर का नया एसपी बनाया गया है.

विशेष सशस्त्र बल में भी बदलाव

32वीं वाहिनी विसबल उज्जैन के सेनानी दीपक कुमार शुक्ला को नर्मदापुरम जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. प्रथम वाहिनी विसबल इंदौर के सेनानी अभिषेक आनंद को 15वीं वाहिनी विसबल इंदौर का सेनानी बनाया गया है. साथ ही उन्हें पीटीसी इंदौर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. 13वीं वाहिनी विसबल ग्वालियर के सेनानी मृत्युंजय सोमवंशी को दूसरी वाहिनी विसबल ग्वालियर का सेनानी बनाया गया है. उन्हें 14वीं वाहिनी विसबल ग्वालियर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है.

पुलिस मुख्यालय में भी नई जिम्मेदारियां

हरदा के पुलिस अधीक्षक शरदक को पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है. गृह विभाग द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें : MP में 10 IPS समेत 137 पुलिस अफसरों के तबादले, देर रात बड़ा फेरबदल, देखें लिस्‍ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MP IPS Transfer List 2026, MP IPS Transfer, Madhya Pradesh IPS Transfer, MP News, MP Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com