- धीरेंद्र शास्त्री से 10 लाख की फिरौती मांगने वाले शख्स को गिरफ्तार
- बागेश्वर धाम की आधिकारिक ईमेल आईडी पर धमकी भरा मैसेज
- आरोपी का लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े होने का दावा
मध्य प्रदेश की छतरपुर पुलिस ने इंटरपोल की सहायता से बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री को ई-मेल के जरिए जान से मारने की धमकी भेजने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि धीरेंद्र शास्त्री से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है, जो लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े होने का दावा कर रहा है. इस शख्स को बिहार की राजधानी पटना से गिरफ्तार किया गया है.
बागेश्वर धाम की आधिकारिक ईमेल आईडी पर धमकी भरा मैसेज
पुलिस के मुताबिक, धीरेंद्र शास्त्री को धमकी देने का आरोपी बिहार के नालंदा जिले के शंकरडीह इलाके का रहने वाला है. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने फर्जी ईमेल आईडी से बागेश्वर धाम की आधिकारिक ईमेल आईडी पर धमकी भरा मैसेज भेजा. ईमेल के बाद बमीठा थाने में 20 अक्टूबर 2023 को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 387 और 507 के तहत मामला दर्ज किया गया.
इंटरपोल की सहायता से गिरफ्त में आया आरोपी
22 अक्टूबर, 2023 को उसी व्यक्ति से एक और मेल प्राप्त हुआ, जिसके आईपी का पुलिस ने इंटरपोल की सहायता से पीछा किया, जिससे अंततः आरोपी की गिरफ्तारी हुई. छतरपुर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के नेतृत्व में एक जांच टीम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह, एसडीओपी खजुराहो सलिल शर्मा, थाना प्रभारी बमीठा निरीक्षक जयवंत काकोड़िया, उपनिरीक्षक संजय पांडे और साइबर सेल प्रभारी छतरपुर उप शामिल थे. मामले की जांच के लिए इंस्पेक्टर सिद्वार्थ शर्मा को नियुक्त किया गया है.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
पुलिस ने बताया कि आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में है और जांच चल रही है. वैसे बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी मिली है. इस साल सितंबर महीने में भी उत्तर प्रदेश के एक शख्स ने बागेश्वर धाम के प्रमुख को धमकी दी थी. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था.
ये भी पढ़ें :-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं