नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों की महत्वपूर्ण बैठक से दो दिन पहले मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने शनिवार को एक्स पर संदेश 'सभी को राम राम' पोस्ट किया. इस पोस्ट में चौहान हाथ जोड़कर तस्वीर में दिखाई देने के बाद अटकलें तेज हो गईं क्योंकि ‘राम राम' का इस्तेमाल अभिवादन के साथ साथ विदाई संदेश दोनों के रूप में किया जाता है, लेकिन राज्य भाजपा प्रमुख वी डी शर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनावों में भाजपा की भारी जीत के बाद विधायक और शीर्ष नेतृत्व तय करेंगे कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा.
शर्मा ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा कि तीनों (केंद्रीय) पर्यवेक्षक सोमवार सुबह यहां पहुंचेंगे. विधायक अपना नेता चुनने के लिए शाम 4 बजे बैठक करेंगे. विधायकों को निमंत्रण भेज दिया गया है. पार्टी की प्रक्रिया का पालन कर निर्णय लिया जायेगा.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्वीट में हाथ जोड़ते हुए अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है. साथ ही लिखा, "सभी को राम राम..."
सभी को राम-राम... pic.twitter.com/QpaOxpZyMk
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) December 9, 2023
चौहान के के ट्वीट के बारे में पूछे जाने पर वी डी शर्मा ने कहा, ''यह (भगवान) राम का देश है."
उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में भगवान राम की भव्य मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. हम सुबह एक-दूसरे का स्वागत 'राम, राम' कहकर करते हैं. दिन की शुरुआत राम के नाम से करना हमारी संस्कृति है.
उन्होंने कहा कि भाजपा एक कैडर आधारित संगठन है और पार्टी कार्यकर्ता नेतृत्व द्वारा लिए गए किसी भी फैसले को स्वीकार करेंगे और उसका सम्मान करेंगे.
शर्मा ने कहा, 'हमारा नेतृत्व...माननीय प्रधानमंत्री, माननीय अमित शाह जी, माननीय भाजपा अध्यक्ष जे.पी.नड्डा और केंद्रीय नेतृत्व निर्णय लेंगे। हमारा नेतृत्व जो निर्णय लेगा, उसका कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मान किया जाएगा.'
एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ''विधायक अपना नेता तय करेंगे.
भाजपा ने शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पार्टी के ओबीसी मोर्चा के प्रमुख के लक्ष्मण और सचिव आशा लाकड़ा को मध्य प्रदेश में अपने विधायक दल के नेताओं के चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया.
ये भी पढ़ें :
* "तुम्हारा भाई सदैव तुम्हारे साथ..." : BJP को वोट देने पर देवर ने पीटा तो मुस्लिम महिला से बोले शिवराज चौहान
* कर्नाटक की जीत के बाद कांग्रेस मप्र चुनाव ‘अहंकार' के कारण हारी, न कि ईवीएम के : मुख्यमंत्री चौहान
* उत्तर भारत बनाम दक्षिण भारत : 2024 चुनाव में दिखेगा तेलंगाना में कांग्रेस की 'एंट्री' का असर?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं