साइबर सिटी गुरुग्राम की चमचमाती सड़कों पर स्टंटबाजी करने वाले अब सावधान हो जाएं. क्योंकि गुरुग्राम पुलिस ने स्टंटबाजी करने वालो पर नकेल कसनी शुरू कर दी है. गुरुग्राम पुलिस ने हाल ही में एक ऐसे स्टंटबाज गैंग को पकड़ा है, जिसने गाड़ी के बोनट पर बैठकर वीडियो बनाया था. पुलिस ने इनकी गाड़ियां भी जब्त की है. सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक लाइक पाने के लिए आजकल के युवक कुछ भी करने को तैयार है. इसका ताजा उदाहरण ये स्टटंबाज गैंग है. इस गैंग के सदस्यों ने बिना जान की परवाह किए गाड़ी के बोनट पर बैठकर वीडियो बनाई.
कार पर बैठकर बनाई रील, अब पहुंचे जेल
— NDTV India (@ndtvindia) January 15, 2025
गुरुग्राम में पुलिस ने स्टंटबाजी करने वाले गैंग को पकड़ा, रैपिड मेट्रो स्टेशन के पास अंडरपास में बनाई थी वीडियो#Gurugram | #Police | #Stunt pic.twitter.com/DJ7WyfQXgq
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गुरुग्राम पुलिस को सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट मिला था. जिसमें एक युवक गुरुग्राम के रैपिड मेट्रो स्टेशन के पास अंडरपास में गाड़ी के बोनट पर बैठकर स्टंटबाजी कर रहा था और स्कॉर्पियो सवार युवक उसकी वीडियो बना रहे थे. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वयं संज्ञान लेते हुए मामले की तफ्तीश शुरू की और सोशल मीडिया प्लेटफार्म व गाड़ी के नंबरों के आधार पर गैंग का पता किया. पुलिस को पता चला की स्टंटबाजी करने वाला युवक गुरुग्राम के चककरपुर गांव का रहने वाला कृष्णा है, जिसने बाबाजानी व्लॉग के नाम से सोशल मीडिया चैनल बनाया हुआ है. अपने आपको चमकाने के चलते उसने रोड के बीचोबीच वीडियो बनवाई.
हाथ जोड़कर मांगी माफी
गुरुग्राम की DLF Phase -1 थाना पुलिस ने युवक व उसके तीन साथियों को धर दबोचा है. साथ ही दो गाड़ियों को कब्जे में लिया है. गुरुग्राम पुलिस को देखते ही स्टंटबाजी करने वाले कृष्णा की हवा टाइट हो गई और हाथ जोड़कर माफ़ी मांगने लगा. फिलहाल गुरुग्राम पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अपील भी की है की स्टंटबाजी से दूर रहना चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं