दिल्ली में घने कोहरे (Dense Fog) की वजह से ट्रेन और गाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है. साथ ही फ्लाइट्स (Flights) भी देरी से उड़ान भर रही है. घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी कम हो गई है. अब तक कम से कम सात उड़ानें रद्द की गई हैं और 184 अन्य डिले हो गई हैं. दिल्ली आने वाली 26 ट्रेनें (Trains) भी देरी से चल रही हैं और कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है. दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में कोहरा इतना घना है कि सड़कों पर गाड़ियां रेंगती हुई नजर आ रही है.
कोहरे के चलते नोएडा एक्सटेंशन पर लगा महाजाम, सड़कों पर रेंगती दिखीं गाड़ियां@parmarrakesh | #noida | #fog | #traffic pic.twitter.com/qBquJh3QdA
— NDTV India (@ndtvindia) January 15, 2025
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दिल्ली आने वाली कौन सी ट्रेन लेट -
- 12565 बिहार संपर्क क्रांति 3 घंटे 25 मिनट के लिए लेट
- 12451 श्रम शक्ति एक्सप्रेस 3 घंटा 8 मिनट लेट
- 12555 गोरखधाम एक्सप्रेस 3 घंटा 50 मिनट लेट
- 12 275 नई दिल्ली हमसफर 3 घंटा 5 मिनट लेट
- 12397 महाबोधि एक्सप्रेस 5 घंटा 28 मिनट लेट
- 12553 वैशाली एक्सप्रेस 3 घंटा 22 मिनट लेट
- 14205 अयोध्या एक्सप्रेस 3 घंटा 19 मिनट लेट
- 14207 पद्मावत एक्सप्रेस 2 घंटा 19 मिनट लेट
- 12919 मालवा एक्सप्रेस 3 घंटा 8 मिनट लेट
- 12405 गोंडवाना एक्सप्रेस 2 घंटा 39 मिनट लेट
- 12447 यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 3 घंटा 23 मिनट लेट
- 22181 जेबीपी निजामुद्दीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस 3 घंटा लेट
एयरपोर्ट की यात्रियों को सलाह
सुबह 7:30 बजे के अपने आखिरी अपडेट में, दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) ने यात्रियों को अपनी फ्लाइट्स के बारे में अपडेट रहने की की सलाह जारी की, ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सकें. दिल्ली एयरपोर्ट ने अलर्ट में कहा, "जबकि दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग और टेक-ऑफ जारी है, जो उड़ानें CAT III के अनुरूप नहीं हैं, वे प्रभावित हो सकती हैं. यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ान की जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें. किसी भी असुविधा के लिए हमें गहरा खेद है."
इंडिगो ने यात्रियों से क्या कहा
‘फ्लाइटराडार24 डॉट कॉम' पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, बुधवार को 100 से अधिक उड़ानों ने देरी से उड़ान भरी. राष्ट्रीय राजधानी में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (आईजीआईए) प्रतिदिन लगभग 1,300 उड़ानों का संचालन करता है. ‘इंडिगो' ने सुबह आठ बजकर 18 मिनट पर ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दिल्ली में लो विजिबिलिटी और कोहरे के कारण कुछ देरी हो सकती है. हम मौसम पर करीब से नजर रख रहे हैं और आपको सुरक्षित एवं सुचारू रूप से आपके गंतव्य तक पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.''
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं