विज्ञापन

गुरुग्राम के होटल में UK से लौटे इंजीनियर की मौत, जकूजी में मिला शव, हादसा या हार्ट अटैक?

जांच अधिकारी के मुताबिक, शुरुआती सीसीटीवी जांच में सामने आया है कि प्रांजिल के कमरे में जाने के बाद कोई बाहरी व्यक्ति वहां जाता हुआ दिखाई नहीं दिया. इसके अलावा कमरे का दरवाजा भी अंदर से लॉक था.

गुरुग्राम के होटल में UK से लौटे इंजीनियर की मौत, जकूजी में मिला शव, हादसा या हार्ट अटैक?
गुरुग्राम के होटल के जकूजी में मिला इंजीनियर का शव.
NDTV
  • गुरुग्राम के होटल में 35 साल के इंजीनियर का शव जकूजी में पाया गया
  • मृतक प्रांजिल पाठक यूके की मल्टीनेशनल कंपनी में इंजीनियर थे और हाल ही भारत आए थे
  • प्रांजिल ने ऋषिकेश घूमने के बाद गुरुग्राम के होटल में कमरा बुक किया था और जकूजी में अचेत पाए गए
नई दिल्ली:

गुरुग्राम के सेक्टर-53 स्थित एक होटल में 35 साल के इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. यूके की MNC में काम करता था और  वह पिछले दिनों ही भारत आया था. इंजीनियर का शव होटल के कमरे में बने जकूटी के पानी में मिला.घटना की सूचना मिलने के बाद डॉक्टर को तुरंत मौके पर बुलाया गया. जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया. शख्स की मौक कैसे हुई, फिलहाल कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मृतक की पहचान प्रांजिल पाठक के रूप में हुई है. वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आगरा का रहने वाला था और यूनाइटेड किंगडम की एक मल्टीनेशनल कंपनी में इंजीनियर के पद पर काम करता था. वह यूके के मैनचेस्टर में रहता था और हालही में भारत आया था. 

यूके से लौटे इंजीनियर की होटल में मौत

शुरुआती जांच के मुताबिक, प्रांजिल पाठक भारत आने के बाद उत्तराखंड के ऋषिकेश घूमने गया था. सोमवार को ऋषिकेश से लौटने के बाद वह दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचा, जहां उसने अपने एक दोस्त को फ्लाइट में बैठाकर विदा किया. इसके बाद उसने गुरुग्राम के सेक्टर-53 स्थित ओरसम होटल में रात रुकने के लिए कमरा बुक किया. प्रांजल होटल के कमरा नंबर 302 में ठहराया हुआ था. देर रात करीब 8 बजे होटल स्टाफ को कमरे में किसी अनहोनी की आशंका हुई. इसके बाद जब कमरे की जांच की गई तो प्रांजिल जकूजी के पानी में अचेत अवस्था में पड़ा मिला. होटल प्रबंधन ने तुरंत डॉक्टर को बुलाया, लेकिन जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

होटल के जकूजी में मिला इंजीनियर का शव

घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-53 थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए. इसके साथ ही होटल की तीसरी मंजिल और एंट्री-एग्जिट गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली. जांच अधिकारी के मुताबिक, शुरुआती सीसीटीवी जांच में सामने आया है कि प्रांजिल के कमरे में जाने के बाद कोई बाहरी व्यक्ति वहां जाता हुआ दिखाई नहीं दिया. इसके अलावा कमरे का दरवाजा भी अंदर से लॉक था. पुलिस इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है.

इंजीनियर की मौत की वजह क्या?

जांच अधिकारी ने कहा कि फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है. शुरुआती तौर पर जकूजी में नहाते समय हार्ट अटैक आने, पैर फिसलने या दम घुटने जैसी संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता. हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढे़ं-सपने में आकर डराने लगा मृत दोस्त! खौफ के मारे कांप उठे आरोपी ने खुद किया सरेंडर, जानें पूरा मामला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurugram News, Engineer Death, Jacuzzi Death Case, Gurugram Police, Engineer Death Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com