चंडीगढ़ के सीएसआईओ (CSIO) लैब में दो तरह के उपकरण तैयार किये गए हैं. एक तो, जिससे कोरोना वायरस संक्रमण की हवा में मौजूदगी का पता चल सके और दूसरा मारने के लिए. एक का नाम दिया गया है एयर सैंपलर दूसरे का नाम है एयर प्यूरीफायर. एयर प्यूरीफायर की खासियत ये है कि इसमें अल्ट्रावायलेट लैंप लगा हुआ है और ये इसके जरिए वायरस को खत्म करता है. ये भविष्य में घर, स्कूल, दफ्तर और बड़े-बड़े मॉल्स में लगाए जा सकेंगे. वहीं, एयर सैंपलर डिवाइस में एक छोटा-सा कंप्रेसर लगा हुआ है, जो हवा को खींचता है और उसके अंदर एक मेंबरेन है, जिस पर हवा में मौजूद कोरोना के वायरस जमा हो जाते हैं.
देश में कोरोनावायरस की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई, सरकार के शीर्ष सलाहकार ने चेताया
बिजली और बैट्री से चलने वाले इस डिवाइस की कीमत 5 हजार रुपये के करीब है और बाजार में उतारने के साथ सीएसआईआर ने पांच कंपनियों के साथ साझेदारी भी की है. सीएसआईआर निदेशक जितेंद्र जे जाधव के मुताबिक, एयर सैंपलर में क्या होता है. यहां जाली से से ये हवा खींच लेता है. हवा में जो भी पार्टिकल्स हैं इसमें एक मेंबरेन लगा है उसमें चिपक जाता है. ये तकनीक सीएसआईआर की चंडीगढ़ लैब ने बनाई है. शाम को लैब में ले जाकर मेंबरन को चेक करना होता है कि इस पार्टिकल में कोई वायरस है या नहीं. अगर वायरस पाया गया तो जहां पर भी लोग थे जहां सैम्पलर रखा था उन लोगों को अलर्ट कर सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
टीकाकरण की कमी : भारत के 5 सबसे अच्छा और खराब प्रदर्शन करने वाले राज्य
वहीं, दूसरी तकनीक एयर प्यूरीफायर की है. इन अल्ट्रा वायलेट लैंप्स में लगी ट्यूब वायरस को मार देती है. इस अल्ट्रा वायलेट लैंप्स को सप्लाई डक्ट में ही काटकर फिट किया जाता है. इसको फिलहाल रेलवे के एक कोच, एसी बस, ऑडिटोरियम और सीएसआईआर के कई दफ्तरो में लगाया गया है. जगह के हिसाब से कीमत 3 हजार रुपये से लेकर करीब 20 हजार रुपये की आती है. कोरोना के खतरे के बीच शोध तो जारी है, जिससे महामारी के खिलाफ ये जंग जाता जा सके.
अब हवा में भी कोरोना का पता चल सकेगा, तैयार हुई मशीन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं