विज्ञापन

फिरोजाबाद: पुलिस के साथ मुठभेड़ में 2 बदमाश ढेर, लूट के मामले में वॉन्टेड थे आरोपी

एडीजी आगरा जॉन एसके भगत ने कहा कि यह दोनों बदमाश इटावा में एक लूट की घटना में शामिल थे. इन पर इनाम भी रखा गया था और इन पर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं.

फिरोजाबाद: पुलिस के साथ मुठभेड़ में 2 बदमाश ढेर, लूट के मामले में वॉन्टेड थे आरोपी
फिरोजाबाद:

उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है. जिले के शिकोहाबाद क्षेत्र के नगला कन्हई में आज दोपहर पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर हुआ, जिसमें दो बदमाश ढेर हो गए हैं. इस दौरान गोली लगने से दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. घायल पुलिसकर्मियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. एक पुलिसकर्मी को आगरा रेफर किया गया है.

3 जुलाई को इटावा जिले में लूट की घटना हुई थी, जिसमें यह बदमाश शामिल थे. आज इटावा पुलिस और इटावा एसओजी टीम को सर्विलांस के जरिए जानकारी मिली कि लूट में शामिल बदमाश जिले में ही मौजूद हैं.

मौके पर पहुंची कई इलाकों की पुलिस

पुलिस लोकेशन पर पहुंची तो बदमाशों ने पुलिस को देखकर फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान इटावा एसओजी के दो पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हो गए. इसके बाद, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से ढेर हो गए.

Latest and Breaking News on NDTV
मामले के बाद, फिरोजाबाद के कई इलाकों की पुलिस, इटावा पुलिस, कानपुर रेंज के कई बड़े अधिकारी और आगरा जोन के एडीजी एसके भगत मौके पर पहुंचे.

एडीजी आगरा जॉन एसके भगत ने कहा कि यह दोनों बदमाश इटावा में एक लूट की घटना में शामिल थे. इन पर इनाम भी रखा गया था और इन पर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं. ये बदमाश लूट करने के बाद इटावा रेलवे स्टेशन पर पहुंचे, जहां उन्होंने एक दंपति से बच्चे को छीन लिया और उसकी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए थे.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh, Firozabad, UP Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com