विज्ञापन

लखनऊ मेट्रो का महाविस्तार: पांडेयगंज में बनेगा दोमंजिला प्लेटफॉर्म वाला अंडरग्राउंड स्टेशन, चारबाग से वंसतकुंज तक कनेक्टिविटी

Lucknow Metro Latest Update: लखनऊ मेट्रो पर नया अपडेट है. शहर के पांडेयगंज में भारत का सबसे गहरा अंडरग्राउंड स्टेशन बनाया जाएगा. लखनऊ मेट्रो के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर फेज-1बी के तहत यह निर्माण शुरू होगा. 

लखनऊ मेट्रो का महाविस्तार: पांडेयगंज में बनेगा दोमंजिला प्लेटफॉर्म वाला अंडरग्राउंड स्टेशन, चारबाग से वंसतकुंज तक कनेक्टिविटी
Lucknow Metro
NDTV
लखनऊ:

लखनऊ मेट्रो का सफर अब और तेज होने वाला है. उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) ने  ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर (फेज-1बी) के निर्माण प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है. जिसमें लखनऊ के पांडेयगंज में अंडरग्राउंड स्टेशन बनेगा. खास बात यह है कि यह भारत का सबसे गहरा अंडरग्राउंड स्टेशन होगा, यहां स्टेशन का प्लेटफार्म डबल स्टोरी का होगा, जहां मेट्रो ऊपर और नीचे से चलेगी. इससे पहले कोलकाता का हावड़ा मेट्रो स्टेशन सबसे गहरा था. ऐसे में यह भारतीय इंजीनियरिंग का अनोखा कारनामा होगा. इस प्रक्रिया के पूरे होते ही लखनऊ मेट्रो की रफ्तार और तेज होगी. 

लखनऊ के पांडेयगंज में सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन 

फिलहाल पश्चिम बंगाल का हावड़ा मेट्रो स्टेशन जो 33 मीटर नीचे बना हुआ है. यह भारत का सबसे गहरा स्टेशन माना जाता है. लेकिन लखनऊ मेट्रो के पांडेयगंज मेट्रो स्टेशन को करीब 35 से 38 मीटर नीचे तक बनाया जाएगा. यह करीब 12 से 13 मंजिला इमारत के बराबर होगा. यह पांच मंजिला भूमिगत ढांचा होगा, जिसमें यात्रियों की सहूलियत के लिए माइनस 1 पर टिकटिंग और निचले तलों पर कॉनकोर्स और प्लेटफॉर्म्स होंगे. निर्माण पूरा होते ही यह भारत का सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन बन जाएगा. वहीं इस सेक्शन के तैयार होने से लखनऊ घने और संकरे बाजार वाले क्षेत्र में ट्रैफिक का दवाब कम होगा. क्योंकि यहां के घने और संकरे बाजार वाले क्षेत्र में सड़कों की चौड़ाई महज 16 से 17 मीटर ही है. ऐसे में वाहनों आने जाने में सबसे ज्यादा परेशानी होती थी. 

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें - नवरात्रि में लखनऊ मेट्रो के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर का शिलान्यास, 11 KM में 12 स्टेशन, कानपुर-आगरा मेट्रो के फेज-2 का उद्घाटन होगा

लखनऊ मेट्रो का विस्तार तेज 

लखनऊ मेट्रो का विस्तार तेज हो गया है. अब चारबाग से लेकर चौक तक के लगभग 6.52 किलोमीटर लंबे भूमिगत सेक्शन के सिविल निर्माण और टनलिंग कार्य के लिए एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर को चुना गया है. इसके लिए कंपनी ने 1 हजार 632 करोड़ रुपए का बचट तैयार किया है. यूपीएमआरसी के मुताबिक इस पूरे अंडरग्राउंड रूट और टनल बोरिंग के काम को अगले 3 सालों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

ब्लू लाइन होगा लखनऊ मेट्रो का यह सेक्शन 

लखनऊ मेट्रो का यह सेक्शन दूसरा कॉरिडोर है, जिसे जिसे ब्लू लाइन कहा जाएगा. यह कुल 11.16 किलोमीटर लंबा होगा, जो चारबाग रेलवे स्टेशन से शुरू होकर वसंतकुंज तक जाएगा. ऐसे में यहां के लोगो को भी कनेक्टिविटी मिलेगी. इस रूट पर कुल 12 स्टेशन प्रस्तावित हैं, जिनमें से 7 स्टेशन भूमिगत और 5 स्टेशन एलिवेटेड होंगे. यह कॉरिडोर पुराने लखनऊ के सबसे व्यस्त और व्यापारिक गढ़ माने जाने वाले इलाकों को आपस में कनेक्ट करेगा. 

लखनऊ मेट्रो स्टेशन लिस्ट

चारबाग 
गौतम बुद्ध मार्ग 
अमीनाबाद 
पांडेयगंज
सिटी रेलवे स्टेशन 
मेडिकल चौराहा 
चौक

20 मिनट में पूरा होगा 1 घंटे का समय 

इसके अलावा ठाकुरगंज, बालागंज, सरफराजगंज, मूसाबाग, वसंतकुंज को एलिवेटेड स्टेशन बनाया जा रहा है. इस परियोजना को गति देने के लिए केंद्रीय बजट में 1450 करोड़ का भारी आवंटन भी किया जा चुका है. ऐसे में यह ट्रेक भी रफ्तार पकड़ने वाला है. इस नए रूट के चालू होने से पुराने लखनऊ की सड़कों पर लगने वाले भीषण ट्रैफिक जाम से हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी. वर्तमान में चारबाग से चौक या वसंतकुंज जाने में व्यस्त समय के दौरान लगभग 1 घंटे से अधिक का समय लगता है, जो मेट्रो के आने के बाद घटकर मात्र 20 मिनट रह जाएगा. लखनऊ मेट्रो का यह दूसरा सेक्शन 2030 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

लखनऊ मेट्रो लगातार अपग्रेड हो रही है. हाल ही में यात्रियों की सहूलियत के लिए स्मार्ट नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) और स्टेशनों पर डिजिटल यूपीआई पेमेंट मोड को अनिवार्य रूप से लागू कर दिया गया है, जिससे देश भर के यात्री बिना लंबी लाइनों में लगे सीधे सफर का आनंद ले पा रहे हैं. ऐसे में अगले 2 से 3 सालों में लखनऊ मेट्रो में सेक्शन 2 का काम पूरा होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें - लखनऊ मेट्रो महाविस्तार: अयोध्या, बाराबंकी से हरदोई बॉर्डर तक 170 KM में बनेंगे 90 स्टेशन, DPR का काम तेज, अमीनाबाद-मुंशी पुलिया, राजाजीपुरम रूट पर फोकस
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lucknow Metro, Lucknow Metro East West Corridor, Upmrc, Lucknow Metro Route, Lucknow News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com