Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पीएम मोदी (PM Modi) दक्षिण भारत में प्रचार पर भी पूरा जोर दे रहे हैं. तमिलनाडु दौरे से लौटने के बाद अब फिर वह तमिलनाडु जाएंगे और चार दिनों तक प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे. पीएम मोदी 9, 10, 13 और 14 अप्रैल को द्रविड़ गढ़ में रैलियां और रोड शो करेंगे. कार्यक्रम की बात करें तो पीएम मोदी वह 9 अप्रैल को वेल्लोर और चेन्नई साउथ में रोड शो करेंगे. 10 अप्रैल को नीलगिरी में रोड शो करेंगे. कोयंबटूर में रैली करेंगे. 13 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी पेरम्बलुर पीसी में एक रैली में भाग लेंगे. 14 अप्रैल विरुधुनगर में रैली करेंगे.
पीएम मोदी नमो ऐप के माध्यम से यूपी में पार्टी कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण में होने वाले चुनाव के तहत आने वाली 10 लोकसभा सीटों के सभी 22,648 बूथों पर आज वार को ‘नमो ऐप' के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को यहां जारी एक बयान में यह जानकारी दी. बयान के अनुसार, इस अवसर पर वह कुछ बूथ अध्यक्षों से बात भी करेंगे. भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय राय के हवाले से जारी बयान में कहा गया कि तीसरे चरण में संभल, बदायूं, बरेली, आंवला, एटा, हाथरस, आगरा, फ़तेहपुर सीकरी, फ़िरोज़ाबाद और मैनपुरी लोकसभा सीटों के 22,648 बूथों पर प्रधानमंत्री मोदी ‘नमो ऐप' के माध्यम से बुधवार (तीन अप्रैल) को दोपहर एक बजे कार्यकर्ताओं से जुड़ेंगे. उन्होंने बताया कि प्रदेश, क्षेत्र और ज़िले के पदाधिकारी भी अपने बूथों पर जाकर इस नमो रैली में जुड़ेंगे. तीसरे चरण की उपरोक्त 10 सीटों पर सात मई को मतदान होगा.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
चुनावी तारीखों पर एक नजर
गौरतलब है कि निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है. इस बार चुनाव 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरणों में होंगे और मतगणना चार जून को होगी. मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 18वीं लोकसभा के गठन के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही देश में आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है. इसके साथ ही सरकार ऐसा कोई नीतिगत फैसला नहीं कर सकेगी, जो मतदाताओं के फैसले को प्रभावित कर सके. पहला चरण- 19 अप्रैल, दूसरा चरण- 26 अप्रैल, तीसरा चरण- 7 मई, चौथा चरण- 13 मई , पांचवां चरण- 20 मई, छठा चरण- 25 मई, सातवां चरण- 1 जून को है. मतगणना 4 जून को होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं