कांग्रेस नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का विकल्प कौन हो सकता है, यह सवाल संसदीय प्रणाली में "अप्रासंगिक" है, क्योंकि हम किसी व्यक्ति को नहीं, बल्कि एक पार्टी या पार्टियों के गठबंधन को चुनते हैं. शशि थरूर ने एक्स पर कहा कि एक पत्रकार ने उनसे यह सवाल पूछा था. उन्होंने लिखा, "फिर भी एक पत्रकार ने मुझसे एक ऐसे शख्स पहचान करने के लिए कहा है जो नरेंद्र मोदी का विकल्प है. संसदीय प्रणाली में यह सवाल अप्रासंगिक है. हम किसी व्यक्ति (राष्ट्रपति प्रणाली की तरह) को नहीं चुन रहे हैं, बल्कि एक पार्टी या गठबंधन को चुन रहे हैं.
पीएम मोदी के विकल्प पर क्या बोले शशि थरूर?
पार्टियां सिद्धांतों और दृढ़ विश्वास के एक समूह का प्रतिनिधित्व करती हैं, जो भारत की विविधता, बहुलवाद और समावेशी विकास को संरक्षित करने के लिए अमूल्य हैं." कांग्रेस नेता थरूर ने कहा, "नरेंद्र मोदी का विकल्प अनुभवी, सक्षम और विविध भारतीय नेताओं का वह समूह है, जो लोगों की परेशानियों के प्रति जवाबदेह होगा और व्यक्तिगत अहंकार से प्रेरित नहीं होगा." उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का चुनाव एक "सेंकेंडरी कंसीडरेशन" है. किस खास व्यक्ति को वह प्रधानमंत्री पद के लिए चुनेंगे, यह एक सेकेंडरी कंसीडरेशन है. इसमें हमारे लोकतंत्र और विविधता की रक्षा करना सबसे पहले शामिल है."
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
शशि थरूर आज दाखिल करेंगे नामांकन
केरल के तिरुवनंतपुरम से तीन बार के सांसद और कांग्रेस नेता शशि थरूर एक बार फिर उसी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं. इस सीट पर उनका मुकाबला बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर और वाम मोर्चा के उम्मीदवार पन्नियन रवींद्रन से है. पिछले काफी समय से शशि थरूर लोकसभा चुनाव के लिए अपने निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार कर रहे हैं. बता दें कि तिरुवनंतपुरम में 26 अप्रैल यानी कि दूसरे चरण में मतदान होना है. बता दें कि शशि थरूर आज तिरुवनंतपुरम से आज आपना नामांकन दाखिल करेंगे. इसके लिए आज दोपहर को वह कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन दाखिल करेंगे. इस दौरान पार्टी के कई सीनियर नेता उनके साथ मौजूद रहेंगे.
ये भी पढ़ें-"अब हमें अपनी जीत पर संदेह नहीं": मध्य प्रदेश के जबलपुर में BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा
ये भी पढ़ें-लोकसभा चुनाव से पहले शरद पवार को झटका देने की तैयारी में बीजेपी, एकनाथ खडसे की घर वापसी तय
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं