पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (Peoples Democratic Party) ने रविवार को कश्मीर घाटी की तीन लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है. पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट (Anantnag-Rajouri Seat) से चुनाव लड़ेंगी. महबूबा मुफ्ती जिस अनंतनाग-राजौरी सीट से चुनाव मैदान में हैं, उसी सीट से डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के अध्यक्ष और कांग्रेस के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद भी चुनाव लड़ रहे हैं. दोनों ही जम्मू कश्मीर के दिग्गज नेता हैं.
पीडीपी संसदीय बोर्ड के प्रमुख सरताज मदनी ने कहा कि पार्टी की युवा शाखा के अध्यक्ष वहीद पारा श्रीनगर से और पूर्व राज्यसभा सदस्य मीर फयाज बारामूला से चुनाव लड़ेंगे. मुफ्ती और मदनी ने एक संवाददाता सम्मेलन में पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि पीडीपी जम्मू क्षेत्र की दो सीटों उधमपुर और जम्मू में कांग्रेस का समर्थन करेगी.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के बीच मुकाबला
महबूबा मुफ्ती और गुलाम नबी आजाद दोनों ही जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं. ऐसे में मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है. महबूबा मुफ्ती पूर्व में भी अनंतनाग सीट से सांसद रह चुकी हैं. उधर, नेशनल कांफ्रेंस ने अनंतनाग सीट से वरिष्ठ नेता मियां अल्ताफ को उतारा है. ऐसे में यह मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है.
गठबंधन एक, लेकिन राहें जुदा-जुदा
नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी दोनों ही इंडिया गठबंधन में हैं. बावजूद इसके अनंतनाग से नेशनल कांफ्रेंस के उम्मीवार उतारने के बाद खुद महबूबा मुफ्ती ने इस सीट से चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया है.
हाल ही में महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाली पीडीपी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला पर 'कोई विकल्प नहीं' छोड़ने का आरोप लगाया था. वहीं वहीं, अब्दुल्ला ने पलटवार करते हुए कहा कि पीडीपी 2020 में जिला विकास परिषद चुनाव के लिए ‘पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकर डिक्लेरेशन' के घटकों के बीच बनी सहमति से पीछे हट रही है.
ये भी पढ़ें :
* "ये टुकड़े-टुकड़े गैंग की भाषा, कांग्रेस वालों ध्यान से सुन लो..." : खरगे के J&K को लेकर बयान पर PM मोदी
* "अनुच्छेद 370 को हटाए जाने से नाखुश हैं तो..." : जम्मू-कश्मीर के लोगों से उमर अब्दुल्ला की अपील
* जम्मू & कश्मीर : लोकसभा की 3 सीटों पर 1.13 लाख से अधिक कश्मीरी प्रवासी रजिस्टर्ड मतदाता
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं