Lok Sabha Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने लोकसभा चुनाव के लिए तमिलनाडु और पुडुचेरी के 15 और उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए है. बीजेपी ने कल नौ उम्मीदवारों की सूची जारी की थी. जिसके साथ ही अब तक तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए 24 उम्मीदवारों का ऐलान किया जा चुका है. तमिलनाडु राज्य की 39 लोकसभा सीटों पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा. बीजेपी 2019 के लोकसभा चुनाव में तमिलनाडु से एक भी सीट नहीं जीत पाई थी.
बीजेपी ने तमिलनाडु के लिए आज 14 उम्मीदवारों की जो दूसरी सूची जारी की है, उसमें ये नाम शामिल है. विरुधुनगर से राधिका सरथकुमार (RAADHIKA SARATHKUMAR), तेन्कासी से जॉन पांडियन (JOHN PANDIAN), शिवगंगा से देवनाथन यादव (DEVANATHAN YADAV), नमक्कल से के पी रामलिंगम (K P RAMALINGAM), चेन्नई उत्तर से पॉल कनगराज (PAUL KANAGARAJ). वहीं बीजेपी ने पुडुचेरी से नमस्सिवयम (NAMASSIVAYAM) को मैदान में उतारा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
देश में 18वीं लोकसभा के लिए 19 अप्रैल से चुनाव शुरू होंगे और एक जून तक सात चरणों में मतदान संपन्न होगा. मतगणना चार जून को होगी.
बीजेपी की तीसरी सूची में पूर्व राज्यपाल तमिलसाई सौन्दर्यराजन, पार्टी की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के. अन्नामलाई और केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन सहित राज्य से नौ उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. सूची के मुताबिक, सौन्दर्यराजन चेन्नई दक्षिण से चुनाव लड़ेंगी जबकि मुरुगन नीलगिरी से पार्टी के उम्मीदवार होंगे. अन्नामलाई को कोयम्बटूर लोकसभा सीट से टिकट दिया गया है. पार्टी ने मध्य चेन्नई सीट से वी. पी. सेलवम, वेलोर से ए. सी. षणमुगम, कृष्णागिरी से सी. नरसिम्हन, पेराम्बलूर से टी. आर. पारिवेंदर और तूतीकोरिन (तूतुकुड़ी) से एन. नागेन्द्रन को उम्मीदवार बनाया गया है.
इससे पहले, बीजेपी ने दो मार्च को 195 लोकसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, लेकिन इनमें से दो- भोजपुरी गायक व अभिनेता पवन सिंह और उत्तर प्रदेश के उपेंद्र रावत ने विवाद पैदा होने के बाद अपने नाम वापस ले लिये थे. इसके बाद, बीजेपी ने 13 मार्च को 72 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी. पार्टी ने अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए अब तक 291 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है.
ये भी पढ़ें- केजरीवाल की गिरफ्तारी पर AAP का प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने आतिशी और सौरभ भारद्वाज को हिरासत में लिया
- "अरविंद केजरीवाल के परिवार को घर में नजरबंद किया गया" : दिल्ली के मंत्री गोपाल राय
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं