प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 में कथित अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ शुक्रवार को विरोध-प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने कैबिनेट मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज को हिरासत में ले लिया.
पुलिस ने दोनों मंत्रियों को पुलिस की एक बस में बिठा दिया. आईटीओ पर पार्टी के कई नेता और समर्थक आप और भाजपा के कार्यालयों के पास विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इलाके में धारा 144 लागू होने का हवाला देते हुए पुलिस ने उन्हें वहां से चले जाने के लिए कहा. आप के समर्थकों ने भाजपा नीत केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सौरभ भारद्वाज ने कहा, "हम सुप्रीम कोर्ट के सामने कहेंगे कि अरविंद केजरीवाल को अपने वकील और परिवार से मिलने की अनुमति दी जानी चाहिए और उन्हें अपना आधिकारिक काम भी करने की अनुमति दी जानी चाहिए. केजरीवाल के परिवार को नजरबंद कर दिया गया है."
पुलिस ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर अवरोधक लगा दिए हैं और इसे यातायात के लिए अवरुद्ध कर दिया है. इसी मार्ग पर दोनों पार्टियों के मुख्यालय स्थित हैं. पुलिस ने पार्टी समर्थकों के प्रदर्शन को देखते हुए आप मुख्यालय से भाजपा कार्यालय की ओर जाने वाली सड़क पर भी अवरोधक लगा दिए हैं. वे क्षेत्र में प्रवेश करने वालों के पहचान पत्रों की भी जांच कर रहे हैं.
केजरीवाल को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी ने भाजपा के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था.
ये भी पढ़ें- "अरविंद केजरीवाल के परिवार को घर में नजरबंद किया गया" : दिल्ली के मंत्री गोपाल राय
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं