आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने दावा किया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के परिवार को घर में "नजरबंद" किया गया है. आप नेता गोपाल राय ने आरोप लगाया कि उन्हें अरविंद केजरीवाल के परिवार से मिलने नहीं दिया गया. केजरीवाल के आवास पर पहुंचे दिल्ली के मंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि "मैं यहां उनके परिवार से मिलने आया हूं लेकिन उन्हें घर में नजरबंद कर दिया गया है. किस कानून के तहत मुझे उनके परिवार से मिलने से रोका जा रहा है? अरविंद केजरीवाल ने लगातार दिल्ली की जनता के लिए काम किया है".
#WATCH | On ED arrest of Arvind Kejriwal, AAP leader & Delhi minister Gopal Rai at CM's residence, he says, "I have come here to meet his family but they have been put under house arrest. Under which law, I am being stopped from meeting his family?" pic.twitter.com/jeQJf3Whnb
— ANI (@ANI) March 22, 2024
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
केजरीवाल को अदालत में पेश करेगी ईडी
दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 में कथित अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हिरासत में लेने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उन्हें शुक्रवार को विशेष पीएमएलए (धन-शोधन निवारण अधिनियम) अदालत में पेश किए जाने की संभावना है.
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक 55 वर्षीय केजरीवाल को संघीय जांच एजेंसी ने राष्ट्रीय राजधानी के सिविल लाइन्स इलाके में फ्लैगस्टाफ रोड स्थित उनके आधिकारिक आवास से बृहस्पतिवार रात को गिरफ्तार कर लिया था.
चिकित्सकों समेत चिकित्सा कर्मियों के एक दल को मध्य दिल्ली स्थित प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय में सुबह के समय प्रवेश करते देखा गया, जहां केजरीवाल को गिरफ्तारी के बाद रखा गया है. ऐसा समझा जाता है कि निदेशालय ने केजरीवाल को अदालत में ले जाने से पहले उनकी चिकित्सकीय जांच के लिए चिकित्सा कर्मियों को बुलाया था.
प्रवर्तन निदेशालय केजरीवाल पर जांच में लगातार ‘‘असहयोग'' करने का आरोप लगाते हुए और शराब नीति में कथित अनियमितताओं से उनकी पार्टी का संबंध और उनकी व्यक्तिगत भूमिका का पता लगाने के लिए अदालत से उन्हें 10 दिन की हिरासत में भेजने का अनुरोध कर सकता है.
ऐसी संभावना है कि एजेंसी अदालत से यह भी कहेगी कि बीआरएस (भारत राष्ट्र समिति) की नेता के. कविता समेत अन्य गिरफ्तार आरोपियों और गवाहों का केजरीवाल से आमना-सामना कराए जाने की आवश्यकता है.
प्रक्रिया के अनुसार, एजेंसी रिमांड संबंधी कागजात तैयार करने से पहले गिरफ्तार व्यक्ति से संक्षिप्त पूछताछ भी करती है, जिसे उसकी हिरासत के अनुरोध के लिए अदालत के समक्ष रखा जाता है.
ईडी के आरोप पत्र में केजरीवाल के नाम का उल्लेख कई बार किया गया है. एजेंसी का आरोप है कि आरोपी आबकारी नीति बनाने के लिए केजरीवाल के संपर्क में थे. यह नीति बनाने और इसे लागू करने के लिए आप पर रिश्वत लेने का आरोप है. इस मामले में अब तक कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और ईडी ने छह आरोप पत्र दाखिल किए हैं.
ये भी पढ़ें:-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं