उत्तर प्रदेश की 10, कर्नाटक की 4 और हिमाचल प्रदेश की 1 राज्यसभा सीट के लिए मंगलवार (27 फरवरी) को वोटिंग हुई. इस दौरान यूपी में समाजवादी पार्टी और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के कुछ विधायकों की क्रॉस वोटिंग ने मामला उलझा दिया. कुल 15 सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी ने 10 सीटें जीती. इनमें यूपी में 8, कर्नाटक-हिमाचल में 1-1 सीट शामिल है. राज्यसभा चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग का सीधा असर विपक्षी दलों के INDIA अलायंस में भी पड़ता दिख रहा है.
लोकसभा चुनाव में बीजेपी का हराने के मकसद से बने कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के INDIA को शुरुआत में एक के बाद एक कई झटके मिले. कई कद्दावर नेताओं का साथ छूटा. सीट शेयरिंग को लेकर गठबंधन में बिखराव भी हुए. हालांकि, देर से ही सही INDIA अलायंस के घटक दलों के बीच अलग-अलग राज्यों में सीटों के बंटवारें पर बात होने लगी. यूपी, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़, गोवा समेत कुछ राज्यों में कांग्रेस की बात बन भी गई.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रिपोर्ट के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के 6 विधायकों और 3 निर्दलीय विधायकों ने बीजेपी के लिए क्रॉस वोटिंग की. जबकि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के 7 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग करके INDIA अलायंस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया.
यूपी में BJP के लिए जमकर हुई क्रॉस वोटिंग
यूपी में वोटिंग शुरू होने के कुछ देर बाद ही सपा के चीफ व्हिप और विधायक मनोज कुमार पांडे ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. दोपहर बाद खबर आई कि यूपी में सपा के 7 विधायकों ने NDA को वोट दिया है. ये विधायक राकेश पांडेय, राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह, विनोद चतुर्वेदी, मनोज पांडेय, पूजा पाल और आशुतोष मौर्य हैं. अखिलेश यादव ने इन सभी विधायकों पर एक्शन लेने की बात कही है.
उत्तर प्रदेश : राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी विधायकों को आज दी जाएगी वोटिंग की ट्रेनिंग
कर्नाटक में JDS ने खड़ा किया पांचवां उम्मीदवार
कांग्रेस शासित एक अन्य राज्य कर्नाटक में भी क्रॉस-वोटिंग की फुसफुसाहट है. यहां 4 सीटों पर वोटिंग हुई. कांग्रेस ने 3 सीटों पर कैंडिडेट उतारे थे. बीजेपी ने एक सीट पर उम्मीदवार खड़े किए थे. जबकि आखिर वक्त में बीजेपी की सहयोगी जनता दल (सेक्युलर) ने पांचवां उम्मीदवार खड़ा करके मामले को उलझा दिया.
हिमाचल में क्रॉस वोटिंग के बाद खतरे में कांग्रेस सरकार
क्रॉस वोटिंग से सबसे ज्यादा नुकसान हिमाचल में हो सकता है. हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट के लिए मंगलवार को हुई वोटिंग में कांग्रेसी विधायकों के जमकर क्रॉस वोटिंग करने की अटकलों के बाद CM सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार खतरे में आ गई है.
उत्तर प्रदेश : राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी विधायकों को आज दी जाएगी वोटिंग की ट्रेनिंग
कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी
लोकसभा चुनाव से पहले राज्यसभा चुनाव में बड़ी मात्रा में क्रॉस वोटिंग होना INDIA अलायंस के लिए खतरे की घंटी है. अगर राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस हार जाती है, तो पार्टी के लिए अन्य राज्यों में सीट शेयरिंग समझौते पर बातचीत करना और भी कठिन हो जाएगा. पार्टी पहले से ही दबाव में है. पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के साथ सीटों को लेकर गतिरोध इसका ताजा उदाहरण है. केरल में भी कांग्रेस को चुनौती का सामना करना पड़ रहा है.
41 सीटों पर निर्विरोध चुनाव
राज्यसभा की 56 में से 41 सीटों पर निर्विरोध चुनाव हो चुका है. इस लिस्ट में पूर्व कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी भी शामिल हैं. उन्होंने हाल ही में यूपी की रायबरेली सीट खाली कर दी और राजस्थान से राज्यसभा पहुंची हैं. शायद प्रियंका गांधी वाड्रा इस बार रायबरेली से चुनावी मैदान में उतर सकती हैं.
दूसरी ओर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुजरात से राज्यसभा पहुंचे हैं. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ओडिशा से और एल मुरुगन मध्य प्रदेश से निर्विरोध चुने गए हैं. पूर्व कांग्रेसी अशोक चव्हाण भी राज्यसभा पहुंचे हैं.
क्या होती है क्रॉस वोटिंग? जिसने यूपी में सपा और हिमाचल में बिगाड़ा कांग्रेस का खेल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं