यूपी में 10 सीटों पर राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है. क्रॉस वोटिंग की आशंकाओं के बीच समाजवादी पार्टी विधानमंडल दल के मुख्य सचेतक के पद से मनोज पाण्डेय के इस्तीफे पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री आशीष पटेल ने कहा, "यह नमूना है, लोकसभा चुनाव आते-आते अभी बहुत कुछ देखने को मिलेगा... उन्हें(अखिलेश यादव) विचार करना चाहिए कि उनके लोग उनसे क्यों भाग रहे हैं..." उधर, विधानसभा में मनोज पांडेय के नाम का नेम प्लेट हटाया गया. साथ ही सपा दफ़्तर के बाहर लगे बोर्ड पर मनोज पांडेय के नाम पर कागज चिपकाकर नाम छिपाया गया.
मनोज पांडेय ने कहा- सनातन धर्म के पक्षधर रहे
वहीं यूपी के मंत्री दयाशंकर सिंह बोले कि मनोज पांडेय हमेशा सनातन धर्म के पक्षधर रहे हैं. राम लला के दर्शन के लिए जब प्रस्ताव आया तब वे चाहते थे कि सभी लोग दर्शन के लिए जाएं लेकिन लोगों ने उनका विरोध किया. आज PM मोदी की नीतियों पर विश्वास कर वे निर्णय ले रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
#WATCH समाजवादी पार्टी विधानमंडल दल के मुख्य सचेतक के पद से मनोज पाण्डेय के इस्तीफे पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री आशीष पटेल ने कहा, "यह नमूना है, लोकसभा चुनाव आते-आते अभी बहुत कुछ देखने को मिलेगा... उन्हें(अखिलेश यादव) विचार करना चाहिए कि उनके लोग उनसे क्यों भाग रहे हैं..." pic.twitter.com/JhIMzzmKcG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 27, 2024
मनोज पांडेय ने अखिलेश को लिखे खत में ये लिखा
मनोज पांडेय ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को लिखे पत्र में कहा कि आपने मुझे उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी पार्टी का मुख्य सचेतक नियुक्त किया है. मैं मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे रहा हूं, कृपया मेरा इस्तीफा स्वीकार करें.” पांडेय रायबरेली की ऊंचाहार सीट से विधायक हैं। वह अखिलेश यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री थे.
#WATCH उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा, "मनोज पाण्डेय हमेशा सनातन धर्म के पक्षधर रहे हैं... राम लला के दर्शन के लिए जब प्रस्ताव आया तब वे चाहते थे कि सभी लोग दर्शन के लिए जाएं लेकिन लोगों ने उसका विरोध किया। आज PM मोदी की नीतियों पर विश्वास कर वे निर्णय ले रहे… pic.twitter.com/cKxTDswJ23
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 27, 2024
यूपी राज्यसभा की 10 सीटों के लिए मतदान जारी
उत्तर प्रदेश में मंगलवार को राज्यसभा की 10 सीटों के लिए मतदान जारी है. मनोज पांडेय के इस्तीफे से इतर सपा विधायक अभय सिंह ने आज की वोटिंग से पहले सोशल मीडिया पर भगवान राम की तस्वीर पोस्ट की थी. वहीं सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने वोटिंग से पहले कहा कि मैंने अपनी अंतरात्मा की आवाज़ सुनकर वोट करूंगा. इस चुनाव में रायबरेली और अमेठी से 3 सपा विधायक क्रॉस वोटिंग कर रहे हैं. जिसके सीधा असर इन दोनों लोकसभा सीटों पर पड़ेगा और स्मृति ईरानी की अमेठी की राह आसान हो जाएगी. वहीं बीएसपी से ख़बर है कि उनके एकमात्र विधायक उमा शंकर सिंह बीजेपी उम्मीदवार संजय सेठ के पक्ष में वोट करेंगे. साथ ही आरएलडी के सभी 9 विधायकों ने NDA उम्मीदवारों को वोट दिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं