विज्ञापन
This Article is From May 09, 2025

लाहौर, कराची, सियालकोट... भारत के हमलों से पाकिस्तान के कई शहर 'तबाह', 4 लड़ाकू विमान किये ढेर

भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्‍तान के कई शहरों पर मिसाइलें दागीं, जिससे वहां भारी नुकसान हुआ है. इसकी अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी तो नहीं आई है, लेकिन पाकिस्‍तान के कई शहर तबाह हो गए हैं.

पाकिस्‍तान के इन शहरों करे सबसे ज्‍यादा नुकसान...
नई दिल्‍ली:

भारत के हमलों से पाकिस्‍तान के कई शहरों में भारी नुकसान हुआ है. भारत की मिसाइलें गरजीं, तो पाकिस्‍तान में हाहाकार मच गया.  लाहौर, इस्लामाबाद, कराची, सियालकोट, बहावलपुर और पेशावर पर भीषण हमला हुआ है. पाकिस्‍तान का कराची पोर्ट तबाह कर दिया गया है. पाकिस्तान के 2 JF-17 और दो F-16 फाइटर जेट भी मार गिराया है. रावलपिंडी में क्रिकेट स्टेडियम में भारी तबाही हुई हैं, जहां एक मैच आज होना था. पाकिस्‍तान को मुंहतोड़ जवाब भारतीय सेनाओं ने दिया है. भारत ने गुरुवार रात जम्मू और पठानकोट समेत सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला करने के पाकिस्तान के प्रयासों को विफल कर दिया. इससे पहले भारत ने देश के उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में 15 स्थानों पर इसी तरह की कोशिशों को नाकाम कर दिया. भारत को अभी तक कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, वहीं पाकिस्‍तान के कई शहर सुलग रहे हैं.    

 

पाकिस्‍तान के इन शहरों करे सबसे ज्‍यादा नुकसान 

भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्‍तान के कई शहरों पर मिसाइलें दागीं, जिससे वहां भारी नुकसान हुआ है. इसकी अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी तो नहीं आई है, लेकिन पाकिस्‍तान के कई शहर तबाह हो गए हैं. वहां धुआं ही धुआं नजर आ रहा है. भारतीय मिसाइलों ने यहां भारी तबाही मचाई है. सबसे ज्‍यादा जिन शहरों को नुकसान हुआ, उनमें लाहौर, इस्लामाबाद, कराची, सियालकोट, बहावलपुर और पेशावर शामिल हैं. 

पाक के 4 लड़ाकू विमान मिट्टी में मिलाए

पाकिस्‍तान को सबसे बड़ा नुकसान उसके 4 लड़ाकू विमान को गिरने से हुआ है. पाकिस्‍तान के लड़ाकू विमानों को भारत ने मिट्टी में मिला दिया. पाक लड़ाकू विमान जब भारत में हमला करने आए, तो ढेर करने के लिए हमारा एस-400 एंटी मिसाइल सिस्‍टम तैयार था. पाकिस्तान के अत्याधुनिक विमान F-16 और JF-17 विमानों को भारत ने ढेर कर दिया. इसके बाद हुए ड्रोन हमलों को भी भारत ने नाकाम कर दिया.    

पाकिस्‍तान की मिसाइलों को भी मार गिराया 

पाकिस्‍तान की ओर से भारत में कई मिसाइलें दागी गईं, लेकिन सभी मिसाइलों को भारत ने हवा में ही नष्‍ट कर दिया. बताया जा रहा है कि जम्मू के पास आठ मिसाइलों को रोका गया है. पाकिस्‍तान की कोई भी मिसाइल भारत में लैंड नहीं हो सकी, उन्‍हें हवा में भी बर्बाद कर दिया गया. इसके बाद जब भारत ने पाकिस्‍तान के शहरों पर मिसाइलें दागीं, तो वहां हाहाकार मच गया.     

कराची पोर्ट तबाह

पाकिस्‍तान ने भारत पर हमला किया, तो भारतीय सेना ने भी करारा जवाब दिया. पाकिस्‍तान के कई शहरों पर मिसाइलें दागी गईं. वायुसेना ने पाकिस्‍तान के कई फाइटर प्‍लेन और ड्रोन को ध्‍वस्‍त कर दिया. इसके बाद नौसेना ने भी पाकिस्‍तान को घेरना शुरू किया. नौसेना ने पाकिस्‍तान के कराची पोर्ट को तबाह कर दिया. नौसेना ने समुद्री हमले में कराची पोर्ट पर कई मिसाइलें दागी. बताया जा रहा है कि इन मिसाइलों से कराची पोर्ट पूरी तरह से तबाह हो गया है. पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान से बढ़े तनाव के बीच भारतीय नौसेना ने पहले ही आईएनएस विक्रांत को अरब सागर में तैनात कर रखा है. ऐसे में भारतीय नौसेना के टारगेट पर कराची पोर्ट था. 

लाहौर में एयर डिफेंस सिस्टम तबाह 

पाकिस्तानी एयर डिफेंस को ड्रोन हमलों में गंभीर नुकसान पहुंचा है। पाकिस्तान, चीनी एयर डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल करता है पाकिस्तान ने साल 2021 के बाद से HQ-9B सिस्टम को अपनी एयर डिफेंस क्षमता को बढ़ाने के लिए शामिल किया था, पाकिस्तान ने भारत के राफेल, ब्रह्मोस और Su-30MKI जैसी क्षमताओं से मुकाबले के लिए यह सिस्टम खरीदा था। लेकिन अगर ड्रोन हमलों में पाकिस्तान का चीनी डिफेंस सिस्टम तबाह हो गया है

रावलपिंडी में क्रिकेट स्टेडियम में भारी तबाही

भारत ने लाहौर में घुसकर पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया है. इसी बीच रावलपिंडी में एक ड्रोन स्ट्राइक की बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें रावलपिंडी स्टेडियम को भारी नुकसान हुआ है. भारत ने पाकिस्तान के पंजाब में उसके एयर वॉर्निंग सिस्टम को तबाह कर दिया है. पाकिस्तान ने साल 2021 के बाद से HQ-9B सिस्टम को अपनी एयर डिफेंस क्षमता को बढ़ाने के लिए शामिल किया था. पाकिस्तान ने भारत के राफेल, ब्रह्मोस और Su-30MKI जैसी क्षमताओं से मुकाबले के लिए यह सिस्टम खरीदा था. लेकिन अगर ड्रोन हमलों में पाकिस्तान का चीनी डिफेंस सिस्टम तबाह हो गया है. 


ये भी पढ़ें :- भारत के पलटवार से बौखलाया पाकिस्तान, LOC पर कर रहा है जबरदस्त फायरिंग, मिल रहा मुंहतोड़ जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Pakistan Attack News, Operation Sindoor, India S 400, S 400 Power
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com