उत्तर प्रदेश में 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' के ऐलान के बाद AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने NDTV इंडिया को पहला बड़ा इंटरव्यू दिया. इस दौरान उन्होंने चंद्रशेखर आजाद के साथ गठबंधन, बीजेपी को रोकने का प्लान, योगी के 80-20 वाले बयान और अखिलेश यादव के सोशल मीडिया पोस्ट पर खुलकर जवाब दिया. असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "यूपी में कोई एक स्ट्रांग विकल्प नहीं था, जो बीजेपी और योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार सत्ता में आने से रोक सके."
नए गठबंधन से जुड़े सवाल पर AIMIM चीफ ने ओवैसी ने कहा, "इसको हम इस तरह से समझाएंगे कि उत्तर प्रदेश में कोई मजबूत विकल्प नहीं था, जो बीजेपी को तीसरी बात सत्ता में आने से रोक सके. आज हमारा और चंद्रशेकर आजाद का मिलना और एसपीएम बनाना, उसी राह में पहला कदम है. हमारी मंजिल है कि तीसरी बार बीजेपी की सरकार न बने."

असदुद्दीन ओवैसी
एसपी और कांग्रेस के मोर्चे से यह गठबंधन कितना अलग है... इस सवाल के जवाब में ओवैसी कहते हैं, "इस मोर्चे जरिए से अल्पसंख्यक समाज मुसलमान और दलित को मान-सम्मान और हिस्सेदारी मिलेगी. उनकी पॉलिटिकल लीडरशिप और एजेंसी बनेगी. 2014, 2017, 2019, 2022, 2024... आप बीजेपी को नहीं रोक पा रहे हैं. यूपी का नौजवान कह रहा है कि जब चुनाव आते हैं, तो सियासत के चौधरी मासूमों को धोखा देकर अपनी रोटी सेक लेते हैं."
उन्होंने आगे कहा कि पांच साल पहले कांग्रेस 399 सीटों पर लड़ी, अखिलेश की पार्टी 347 पर लड़ी, बहनजी की पार्टी 403 और छोटे रीचार्ज की पार्टी 349 सीटों पर लड़ी. ये नुकसान फायदे की तब नहीं हुई. जम्मू जाकर एसपी लड़ती है, जब नुकसान-फायदा नहीं हुआ क्या?
'हमारे कैंडिडेट अच्छे होने चाहिए...'
योगी आदित्यनाथ के 80-20 फॉर्मूले पर जवाब देते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "ये 80-20 का चुनाव नहीं है. यह हर विधानसभा में अलग चुनाव होने जा रहा है. अगर कथित सेक्युलर पार्टियां यह कह रही हैं कि मुस्लिम और दलित उनकी जेब में हैं, तो उनको याद रखना चाहिए कि वो जमाना गया. अब मुस्लिम और दलित इनकी सोच को देख चुका है. हर विधानसभा में अलग चुनाव होने जा रहा है. हमको भी मेहनत करनी पड़ेगी और हमको अपनी कैंपेन सही चलानी पड़ेगी. हमारे कैंडिडेट अच्छे होने चाहिए. यूपी में फाइनेंस स्टेट रेवेन्यू में 55 हजार करोड़ का गैप है. जीएसटी कलेक्शन में 36 फीसदी का शॉर्टफाल है."
ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन के ऐलान के बाद पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने 'सामाजिक परिवर्त मोर्चा' का स्वागत किया है. इस पर ओवैसी ने कहा, "वो तो खाली 'Y' के लिए काम करते हैं, वो भी जो उनके परिवार के हैं. यूपी में एक जमाना था कि बदायूं, आजमगढ़ से मुस्लिम एमपी होता था, अब नहीं है. लेकिन अब इनका एक ही मकसद है कि परिवार का अगर कोई लड़का या लड़की जवान हो गए, तो उनको नेता बनाना है."
यह भी पढ़ें | यूपी चुनाव में बनी 'नई जोड़ी'! चंद्रशेखर ने NDTV से कहा- 2027 में सत्ता परिवर्तन कर देगा हमारा मोर्चा
यह भी पढ़ें | पहले चारमीनार बचा लें असदुद्दीन ओवैसी, अब क्या चंद्रशेखर के लिए दरी बिछाएंगे: सपा सांसद
यह भी पढ़ें | ओवैसी और चंद्रशेखर का जोड़, किन इलाकों में पुराने समीकरण देगा तोड़; 150 सीटों पर नजर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं