भारत और पाकिस्तान के बीच अब स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो चुकी है. पाकिस्तान ने 8 और 9 मई की रात को भारत के कई शहरों पर ड्रोन हमले की कोशिश की लेकिन हमारी सेना ने उनके सभी कोशिशों को नाकाम कर दिया. पाकिस्तान के इस दुस्साहस के खिलाफ भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया है. भारत ने पाकिस्तान के कई शहरों को निशाना बनाया है. जिसमें उसे काफी नुकसान होने की भी रिपोर्ट है. सेना के जवाबी कार्रवाई से तिलमिलाए पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा यानी LOC पर जबरदस्ती फायरिंग शुरू कर दी है.
उरी सेक्टर में पाकिस्तान की फायरिंग में एक महिला की मौत
सूत्रों के अनुसार उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के उरी सेक्टर में पाकिस्तान की फायरिंग में एक महिला की मौत की खबर आ रही है. हालांकि, सेना ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. पाकिस्तानी सेना सीमा से सटे गांवों को भी निशाना बना रहा है.
कुपवाड़ा, पुंछ और अखनूर में भी पाकिस्तान ने की जबरदस्त फायरिंग
पाकिस्तान ने गुरुवार रात कुपवाड़ा, पुंछ और अखनूर में भी जबरदस्त फायरिंग की है. बताया जा रहा है आधी रात को कुछ समय के लिए पाकिस्तान ने अपनी गोलीबारी को कम किया था लेकिन शुक्रवार तड़के उसने एक बार फिर जबरदस्त फायरिंग शुरू कर दी. भारतीय सेना ने भी पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
आपको बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के दूसरे दिन पाकिस्तान को जबरदस्त नुकसान झेलना पड़ा है. उसके कई लड़ाकू विमान, ड्रोन और मिसाइल ढेर कर दिए गए. वहीं भारत ने लाहौर में पाकिस्तान के डिफेंस सिस्टम को ढेर कर दिया. इससे बौखलाए पाकिस्तान ने जम्मू, पठानकोट और उधमपुर सहित उत्तरी और पश्चिमी भारत में कई सैन्य स्टेशनों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सशस्त्र बलों के आगे उसे मुंह की खानी पड़ी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं