राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने कॉमेडियन कुणाल कामरा को लेकर कार्रवाई रिपोर्ट जमा नहीं करने पर ट्वीटर को समन जारी किया है. एनसीपीसीआर ने बुधवार को ट्विटर इंडिया के संचार निदेशक को समन भेजकर तलब किया है.
एनसीपीसीआर ने मंगलवार को भेजे गए पत्र में कहा है, ‘‘इस संबंध में एक पत्र आपके कार्यालय को पांच मई को भेजा गया था, जिसमें सात दिनों के भीतर या पत्र प्राप्त होने पर तत्काल शिकायत के संबंध में कार्रवाई की रिपोर्ट (एटीआर) देने को कहा गया. हालांकि, आयोग को अभी तक ऐसा कोई एटीआर नहीं मिला है.''
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एनसीपीसीआर ने पांच मई को ‘छेड़छाड़' कर तैयार वीडियो ट्वीट करने के लिए कामरा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. एनसीपीसीआर ने अब ट्विटर कम्युनिकेशंस इंडिया के निदेशक को की गई कार्रवाई रिपोर्ट के विवरण के साथ बुधवार को पेश होने के लिए कहा है.
बेंगलुरू में कॉमेडी शो कैंसल होने पर बोले कुणाल कामरा: लगता है मुझे कोरोना का वेरिएंट समझा जा रहा है
दरअसल हास्य कलाकार कुणाल कामरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसी महीने जर्मनी यात्रा के दौरान उनके सामने देशभक्ति गीत गा रहे एक बच्चे के वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर उसे ट्वीटर पर पोस्ट किया था.
कामरा ने बच्चे के साथ जर्मनी में पीएम मोदी की बातचीत का कथित वीडियो साझा किया था, लेकिन उन्होंने बच्चे द्वारा गाए गए गीत ‘जन्मभूमि भारत' को महंगाई पर कटाक्ष वाले गाने ‘महंगाई डायन खाए जात है'' से बदल दिया था.
'चुटकुले हकीकत नहीं होते': अवमानना केस में कॉमेडियन कुणाल कामरा का माफी मांगने से इनकार
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं