कमीडियन कुणाल कामरा की मुश्किलें लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं. अब, मुंबई पुलिस की ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध शाखा) को कामरा के खिलाफ एक लिखित शिकायत दी गई है. इसमें उन्हें मिलने वाले पैसों की जांच करने की मांग की गई है. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के एक नेता ने मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) को एक लिखित शिकायत भेजी है, जिसमें उन्होंने कमीडियन कुणाल कामरा को मिलने वाले पैसों की जांच करने की मांग की है. यह शिकायत उनके वीडियो के माध्यम से विभिन्न देशों से प्राप्त धन के स्रोतों की जांच करने को लेकर की गई है.
शिवसेना शिंदे गुट ने EOW से अनुरोध किया
शिकायत में कहा गया है कि कुणाल कामरा को जो पैसे उनके वीडियो के माध्यम से अलग-अलग देशों से मिलते हैं, उसकी जांच होनी चाहिए. शिवसेना शिंदे गुट ने ईओडब्ल्यू से अनुरोध किया है कि वह इस मामले की जांच करें. अब देखना यह होगा कि इस मामले में कितनी गंभीरता से जांच होती है और कामरा के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है. उल्लेखनीय है कि कुणाल कामरा की मुश्किलें हाल ही में उनके विवादित बयान को लेकर बढ़ गई हैं. कमीडियन ने एकनाथ शिंदे के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी. जानकारी के अनुसार, कामरा 2021 में मुंबई को छोड़कर तमिलनाडु में शिफ्ट हो गए थे और तब से वह वहीं रह रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गत 23 मार्च को उनके 'नया भारत' नामक शो का वीडियो सामने आया, जिसमें उनके बयान ने महाराष्ट्र में राजनीतिक उथल-पुथल मचाई. शिंदे गुट के समर्थक इस वीडियो से भड़क उठे और उन्होंने उस स्टूडियो में तोड़फोड़ की, जहां यह वीडियो शूट किया गया था. इस तोड़फोड़ के बाद शिवसेना कार्यकर्ताओं सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया था हालांकि, बाद में इन सभी को कोर्ट से जमानत मिल गई.
विवाद के बाद कुणाल कामरा ने कहा कि उन्होंने जो कुछ भी कहा, अपने पूरे होश-हवास में कहा था और वह अपने शब्दों के लिए जिम्मेदार हैं. यह उनका व्यक्तिगत विचार था और इस पर किसी का नियंत्रण नहीं हो सकता. उन्होंने इस बात की भी आलोचना की कि उनके स्टूडियो पर हमला किया गया.
कुणाल के बयान के बाद, महाराष्ट्र के एकनाथ शिंदे ने कहा कि वह व्यंग्य को समझते हैं, लेकिन किसी भी चीज की एक सीमा होती है. शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा की गई तोड़फोड़ के बारे में उन्होंने कहा कि यह उनकी भावना का परिणाम था
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं