स्टैंड अप कॉमेडियन कुणाल कामरा की कॉन्ट्रोवर्शियल वीडियो वायरल होने के बाद वो लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. जाहिर तौर पर जो सुर्खियों में होगा वो बिग बॉस का कंटेस्टेंट बनने की लिस्ट में सबसे आगे माना जाता है. कुणाल कामरा भी इस रेस में आगे ही चल रहे हैं. कम से कम एक वायरल चैट को देखकर तो ऐसा ही लगता है. इसमें कुणाल कामरा को बिग बॉस में आने का ऑफर मिला दिखाई दे रहा है. लेकिन कुणाल कामरा ने भी ऐसा जवाब दिया है जिसे सुनकर एक बार फिर उनके फैन्स पेट पकड़ कर हंसने को मजबूर हो जाएंगे.
कुणाल कामरा को मिला बिग बॉस का ऑफर?
कुणाल कामरा के व्हाट्सऐप की एक चैट वायरल हो रही है. इस चैट के स्क्रीन शॉट में कुणाल कामरा से किसी शख्स से कॉन्टेक्ट किया है. जो ये दावा कर रहा है कि वो बिग बॉस के अपकमिंग सीजन की कास्टिंग देख रहा है. उसने लिखा है कि कुणाल कामरा का नाम किसी परिचित ने शेयर किया और कहा कि उनका आना इंटरेस्टिंग हो सकता है. इसके बाद उसने लिखा है कि मुझे अंदाजा है कि बिग बॉस आपके रडार में नहीं है. फिर भी आप आते हैं तो यहां अपनी रियल वाइब दिखा सकते हैं और मासिव ऑडियंस तक पहुंच सकते हैं. लास्ट में उसने सवाल किया है कि आपको क्या लगता है इस बारे में बात करनी चाहिए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कुणाल कामरा का जवाब
इस चैट के बाद कुणाल कामरा ने एक मजेदार जवाब दिया है. उन्होंने इतने लंबे चौड़े चैट पर सिर्फ दो शब्द लिखे हैं. जिन्हें पढ़कर हंसी आ सकती है. स्टेंडअप कॉमेडियन ने अपने जवाब में सिर्फ इतना लिखा है कि इस से बेहतर है कि वो मेंडल हॉस्पिटल में भर्ती हो जाएं. आपको बता दें कि अपनी एक पैरोडी की वजह से कुणाल कामरा लगातार विवादों में चल रहे हैं. उन्होंने दिल तो पागल है मूवी के एक सॉन्ग की तर्ज पर पैरोडी बनाई थी. जिसे पॉलीटिकल सटायर मानकर उस पर काफी बवाल हुआ था. इस मामले में कुणाल कामरा अदालती कार्यवाही में भी उलझे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं