केंद्र सरकार ने आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व नेता कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) को शनिवार को ‘वाई' श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने का फैसला किया है. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है. सूत्रों ने कहा कि कुमार विश्वास ने ‘आप' के संयोजक तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) खिलाफ आरोप लगाए थे. इसके मद्देनजर खुफिया जानकारियों के आधार पर केंद्र ने कुमार विश्वास की सुरक्षा और उन्हें होने वाले संभावित खतरों की समीक्षा की. सूत्रों ने कहा कि कुमार विश्वास को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की ‘वाई' श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने का निर्णय लिया गया है.
कुमार विश्वास को उपलब्ध कराई जा रही ‘वाई' श्रेणी की सुरक्षा के तहत चार निजी सुरक्षा अधिकारी हर समय उनकी सुरक्षा में तैनात रहेंगे. कुमार विश्वास ने पंजाब विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान अरविंद केजरीवाल पर अलगाववादियों का समर्थन करने का आरोप लगाया था. हालांकि केजरीवाल ने इन आरोपों को खारिज किया है. पंजाब में रविवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हालांकि केजरीवाल ने इन आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा था कि शायद वो दुनिया के सबसे स्वीट आतंकवादी होंगे, जो स्कूल और अस्पताल बनवाता है. उन्होंने कहा था कि पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत तय देख बीजेपी, कांग्रेस औऱ अन्य दल उनके खिलाफ एकजुट हो गए हैं.
पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी औऱ कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ रही है. जबकि अकाली दल बीएसपी के साथ गठबंधन कर मैदान में हैं. बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी के साथ गठबंधन कर रखा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं