भारतीय टीम में वापसी के लिए जोर लगा रहे पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने क्रिकेट छोड़ एक नए खेल में हाथ आजमाया है. जिसका वीडियो भी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर साझा किया है. यहां वह बेसबॉल में हाथ आजमाते हुए नजर आ रहे हैं. खास वीडियो को साझा करते हुए 36 वर्षीय बल्लेबाज ने कैप्शन में लिखा है, 'बैट अलग, बॉल अलग, पर स्कॉई का जलवा वही!' इसके साथ ही उन्होंने फायर वाली इमोजी भी लगाई है.
मेजर लीग बेसबॉल में शिरकत कर रहे हैं सूर्या
सूर्यकुमार यादव ने यह वीडियो मेजर लीग बेसबॉल का साझा किया है. जिसका आयोजन मुंबई के अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित मुंबई फुटबॉल एरिना में हुआ. यहां सूर्यकुमार यादव ने ही नहीं बल्कि कई अन्य क्रिकेटरों ने भी हिस्सा लिया.
मेजर लीग बेसबॉल इंडिया के एंबेसडर
टीम इंडिया के पूर्व टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव मेजर लीग बेसबॉल इंडिया के एंबेसडर हैं. टूर्नामेंट में शिरकत करने वाले सभी खिलाड़ियों को कुल चार टीमों में बांटा गया था. जहां सूर्या की टीम यांकीज बाजी मारने में कामयाब रही.
भारतीय टीम में वापसी के लिए संघर्ष कर रहे हैं सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव मौजूदा समय में भारतीय टीम में वापसी के लिए संघर्ष कर रहे हैं. पिछली बार उन्हें भारतीय टीम की तरफ से मैदान में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में देखा गया था. जहां उनकी देखरेख में टीम खिताब पर कब्जा जमाने में कामयाब हुई थी.
सूर्यकुमार यादव का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर
खबर लिखे जाने तक सूर्यकुमार यादव ने भारत की तरफ से कुल एक टेस्ट, 37 वनडे और 113 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से टेस्ट की एक पारी में आठ, वनडे की 35 पारी में 773 और टी20 की 107 पारी में 3272 रन निकले हैं.
यह भी पढ़ें- PAK vs ENG: पाकिस्तान ने क्यों छोड़ी हरी जर्सी? लाहौर में इंग्लैंड के खिलाफ पिंक रंग में उतरी टीम, जानिए वजह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं