महाराष्ट्र (Maharashtra) के कोल्हापुर से सड़क दुर्घटना (Kolhapur Road Accident) का एक दर्दनाक और डराने वाला वीडियो सामने आया है. जहां पर एक बेहद तेज रफ्तार कार ने एक चौराहे से गुजर रहे कुछ वाहनों को टक्कर मार दी. यह टक्कर इतनी भीषण थी कि देखने वालों के रौंगटे खड़े हो गए. इस दुर्घटना में कुछ लोग कार से टकराने के बाद हवा में उछलते नजर आए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में कार चालक 72 साल का बुजुर्ग भी शामिल है. वहीं हादसे में दो अन्य लोगों की मौत हुई है और 6 लोग घायल भी हुए हैं.
ये भीषण हादसा कोल्हापुर शहर के साइबर चौक पर पौने तीन बजे के करीब हुआ. टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल सवार कई मीटर दूर तक उछाल दिए गए. इस हादसे में तीन की मौत हुई है. एक 72 साल का बुजुर्ग जो कार चला रहा था और दो दूसरे लोग हैं. इसके अलावा 6 लोग जख्मी हैं.#Kolhapur #CCTV… pic.twitter.com/uEApQt5EIq
— NDTV India (@ndtvindia) June 3, 2024
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बिना ट्रैफिक लाइट वाले एक व्यस्त चौराहे पर तेज रफ्तार हुंडई सैंट्रो ने पहले चार दोपहिया वाहनों को टक्कर मारी और फिर एक खड़ी गाड़ी से टकरा गए. यह दुर्घटना कोल्हापुर के साइबर चौक पर आज सुबह हुई. यह भीषण दुर्घटना सीसीटीवी में कैद हो गई.
वहीं बाइक सवार एक पुरुष और महिला चमत्कारिक ढंग से महज कुछ इंचों की दूरी से दुर्घटना से बच गए, क्योंकि कार उनके वाहन से कुछ ही इंचों की दूरी से निकल गई. सड़क के दूसरे छोर पर खड़े एक वाहन से टकराने से पहले उसने अपने सामने चल रहे वाहनों को टक्कर मार दी.
दुर्घटना के बाद के भयावह दृश्यों में एक आदमी बाइक पर बैठे एक बच्चे को उठा रहा था, जबकि पीछे बैठी महिला को उठने के लिए मदद की जरूरत थी. कम से कम तीन लोग कई फीट दूर जा गिरे और एक आदमी सड़क पर पड़ा हुआ देखा गया.
इस बीच एक खड़े वाहन से टकराने से पहले कार फुटपाथ के बगल में एक खंभे से भी टकरा गई. दुर्घटना के बाद सैंट्रो कुछ सेकंड के भीतर दाहिनी ओर पलट गई. दृश्यों में लोग भीषण कार दुर्घटना के पीड़ितों की मदद के लिए दौड़ते दिख रहे हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और इस मामले की जांच की जा रही है. वहीं दुर्घटना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
ये भी पढ़ें :
* अभिनेत्री रवीना टंडन नशे में नहीं थीं, झूठी शिकायत की गई दर्ज: मुंबई पुलिस
* Pune Porsche Case : नाबालिग ने पुलिस को बताया वो नशे में था, दुर्घटना याद नहीं : सूत्र
* मध्य प्रदेश के राजगढ़ सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत, राष्ट्रपति और सीएम मोहन यादव ने जताया दुख
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं