मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के पिपलोधीजाद में रविवार देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में चार बच्चों समेत 13 लोगों की मौत हो गयी और 15 अन्य घायल हो गए. इस सड़क हादसे पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी दुख जताया. राष्ट्रपति ने एक्स पर लिखा, "मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में हुई सड़क दुर्घटना में अनेक लोगों की मृत्यु का समाचार बहुत ही दुखदाई है, अपने स्वजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं गहन शोक संवेदना व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं."
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में हुई सड़क दुर्घटना में अनेक लोगों की मृत्यु का समाचार बहुत ही दुखदाई है। अपने स्वजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं गहन शोक संवेदना व्यक्त करती हूं तथा घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
— President of India (@rashtrapatibhvn) June 2, 2024
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एमपी सीएम मोहन यादव ने सड़क हादसे को बताया दुखद
मध्य प्रदेश सीएम मोहन यादव ने भी एक्स पर लिखा कि राजगढ़ जिले के पीपलोदी रोड पर ट्रैक्टर ट्राली पलटने से राजस्थान के झालावाड़ जिले के 13 लोगों की असमय मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है. कैबिनेट में साथी श्री @bjpnspbiaora जी सहित कलेक्टर एवं एसपी राजगढ़ मौके पर उपस्थित है. हम राजस्थान सरकार के संपर्क में हैं और राजस्थान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है. घायलों का इलाज जिला अस्पताल, राजगढ़ में जारी है साथ ही गंभीर रूप से घायल कुछ मरीजों को भोपाल रेफर किया गया है. बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों की पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें. शोकाकुल परिजनों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं, घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना है.
राजगढ़ जिले के पीपलोदी रोड पर ट्रैक्टर ट्राली पलटने से राजस्थान के झालावाड़ जिले के 13 लोगों की असमय मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है।
— Dr Mohan Yadav (Modi Ka Parivar) (@DrMohanYadav51) June 2, 2024
कैबिनेट में साथी श्री @bjpnspbiaora जी सहित कलेक्टर एवं एसपी राजगढ़ मौके पर उपस्थित है। हम राजस्थान सरकार के संपर्क में हैं और राजस्थान पुलिस भी…
राजगढ़ के जिलाधिकारी हर्ष दीक्षित ने ‘पीटीआई-भाषा' को फोन पर बताया कि घायलों में से 13 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं दो लोगों को सिर और छाती पर चोट लगने के कारण बेहतर उपचार के लिए भोपाल भेजा गया है. उन्होंने कहा, ‘‘मृतक संख्या बढ़ने का अनुमान नहीं है क्योंकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों की हालत खतरे से बाहर है.'' स्थानीय निवासियों ने बताया कि ये लोग राजस्थान से आई एक बारात में शामिल थे.
(भाषा इनपुट्स के साथ)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं