मुंबई पुलिस ने रविवार को स्पष्ट किया कि अभिनेत्री रवीना टंडन के खिलाफ खार पुलिस में एक झूठी शिकायत दर्ज की गई थी, जिसमें उनपर नशे में होने, लापरवाही से गाड़ी चलाने और मारपीट करने का आरोप लगाया गया था. टंडन ने 'वायरल भयानी' के 'एक्स' पोस्ट का स्क्रीनशॉट साझा किया था.जिसमें लिखा गया था कि शिकायतकर्ता ने मामले में झूठी शिकायत दर्ज कराई और सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के बाद पाया गया कि रवीना की कार ने किसी को टक्कर नहीं मारी और वह नशे में नहीं थी. पोस्ट में कहा गया है कि जोन 9 के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राजतिलक रोशन ने कहा कि शिकायत झूठी थी.
डीसीपी ने कहा, शिकायतकर्ता ने झूठी शिकायत दी. हमने सोसायटी के पूरे सीसीटीवी फुटेज की जांच की और पाया कि अभिनेत्री का ड्राइवर सड़क से सोसायटी में कार को पीछे कर रहा था, जब यह परिवार उसी लेन को पार कर रहा था. परिवार ने कार रोकी और ड्राइवर से कहा कि उसे पीछे करने से पहले जांच करनी चाहिए कि कार के पीछे कोई और तो नहीं है और उनके बीच बहस शुरू हो गई."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रवीन टंडन से हुई धक्का-मुक्की
कल पुलिस अधिकारी ने बताया था कि घटना के बारे में रवीना की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है. अधिकारी के अनुसार, उनके चालक पर वाहन से टक्कर मारने के आरोप के बाद भीड़ नाराज हो गई और झड़प शुरू हो गई थी. जब रवीना भीड़ से बात करने के लिए अपनी गाड़ी से उतरीं तो उनके साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की और मारपीट की गई. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रवीना को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि 'कृपया मुझे मत मारो'.
इससे पहले, स्थानीय लोगों और अभिनेत्री के बीच हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वीडियो में स्थानीय लोगों ने रवीना और उनके ड्राइवर पर एक बुजुर्ग महिला समेत तीन महिलाओं के साथ कथित तौर पर मारपीट करने का आरोप लगाया. वीडियो में एक व्यक्ति यह कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि रवीना के चालक ने उसकी मां को टक्कर मारी और जब उससे (चालक से) इस बारे में पूछा गया तो उसने (महिला के साथ) मारपीट शुरू कर दी.
एक व्यक्ति ने अभिनेत्री पर नशे में धुत होने का आरोप लगाया था और कहा कि जब वह गाड़ी से उतरीं तो उसने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी.
Video :जम्मू-कश्मीर: पुलवामा के निहामा में Encounter, दो आतंकियों के छिपे होने की जानकारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं