केरल में एक कार दुर्घटना में दो मॉडल समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी. इस मामले में पुलिस ने एक ‘इंटीरियर डिजाइनर' को गिरफ्तार किया है, जिसने हादसे से पहले अपनी कार से उनका पीछा किया था. इस मामले की जांच कर रही अपराध शाखा ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी. अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इंटीरियर डिजाइनर सैजू थंकाचेन के मोबाइल फोन में नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के वीडियो सहित अपराध से जुड़े कई सबूत मिले हैं.
क्या है पूरा मामला
31 अक्टूबर को एक सड़क हादसे में मिस साउथ इंडिया एंसी कबीर (25) और पूर्व मिस केरल अंजना शाजन (26) की मौत हो गई थी. जबकि कार में सवार तीसरे शख्स की कुछ दिनों बाद मौत हुई थी. इस मामले में पुलिस ने इंटीरियर डिजाइनर सैजू थंकाचेन को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार सैजू थंकाचेन उसी होटल पार्टी में मौजूद था. जहां पर दोनों मॉडल थी. पार्टी में सैजू थंकाचेन ने इनमें से एक मॉडल से दुर्व्यवहार किया था. वहीं जब दोनों मॉडल अपने दोस्तों के साथ होटल से बाहर निकली तो सैजू ने उनकी कार का पीछा करना शुरू कर दिया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
पुलिस अधिकारी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि उसने उनका पीछा किया और कुंदनूर में उन्हें रोक लिया. आरोपी से बचने के लिए जिस कार में मॉडल बैंठी थी, उसे तेजी से चलाया गया. जिसके कारण वो दुर्घटना का शिकार हो गई.
वहीं हादसे में मारी गई अंजना शाजन के भाई अर्जुन ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा कि ये आसान नहीं था, मेरी बहन को खोना और फिर सबूतों को नष्ट होते देखना. मुझे पुलिस जांच पर भरोसा है. उन्होंने एनडीटीवी से कहा कि पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, घटना पीछा करने के कारण हुई है जो कि सैजू कर रहा था. तो होटल मालिक रॉय ने फुटेज को क्यों नष्ट कर दिया? उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए.
(इस खबर को भाषा के इनपुट से लिखा गया है)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं